BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

उड़ान: 20 मलिन बस्तियों में पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत 20 मलिन बस्तियों के निवासियों को शासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा वृन्दावन एवं यूनिसेफ के द्वारा उड़ान 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत बुधवार को वार्ड संख्या 23 में बहादुरपुरा मलिन बस्ती एवं वार्ड संख्या 13 एवं 25 में ईसापुर रोड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नगर निगम मथुरा वृंदावन के स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग, एवं शहरी आजीविका केंद्र डूडा, बाल विकास योजना विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम विभाग मथुरा के अधिकारी एवं कर्मचारी के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें नगर निगम मथुरा वृंदावन के द्वारा मलिन बस्ती में विशेष सफाई अभियान चलाकर गलियों नाले नालियों की सफाई कराकर चूना छिड़काव कराया गया बाल विकास विभाग के द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित की गई एवं गोद भराई की गई। जल संस्थान द्वारा क्षेत्र के सामुदायिक शौचालयों में जलापूर्ति, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन योजना छात्रवृत्ति योजना आदि के आवेदन प्राप्त किए गए, श्रम विभाग द्वारा श्रम योजना हेतु नामांकित प्रक्रिया की गई।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More