BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रहस्यमय तरीके से किसान का अपहरण

रहस्यमय तरीके से किसान का अपहरण मथुरा। थाना राया के नगला रतनदास में किसान के अपहरण हो जाने से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर किसान की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के विरूद्व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव नगला रतनदास में घर के बाहर सोते किसान रामकुमार सिंह को घर दरवाजे से काली गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोग राम कुमार सिंह को गाड़ी में डालकर ले गये। रामकुमार ने जब इनका विरोध किया और शोरगुल किया तो रामकुमार की पत्नी घर से बाहर निकलकर आई और इनका विरोध किया तो गाड़ी सवार युवकों ने रामकुमार की पत्नी को धक्का देते हुए रामकुमार को गाड़ी में डालकर कर ले गये। घटना की सूचना किसान की पत्नी रजनी ने तत्काल 100 नम्बर पर दी। किसान के दिनदहाड़े अपरहण की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलतें ही एसपी देहात आदित्य शुक्ला, क्षेत्राधिकारी महावन विजय सिंह चैहान, थाना प्रभारी राया मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी कर बदमाशों की नाकेबन्दी कर तलाश कराई लेकिन पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लगे। किसान रामकुमार की पत्नी रजनी ने बताया कि उसके चचिया ससुर के पुत्र गीतम, नरेन्द्र, उदयवीर, महावीर व धर्मवीर ने उसके पति का अपहरण किया है। यही लोग उसके पति को जबरन गाड़ी में डालकर ले गये हैं। पुलिस ने रजनी की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं। घटना के सम्बन्ध में एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला परिवारिक बटवारे का प्रतीत हो रहा हैं पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई है वहीं गायव रामकुमार की तलाश में पुलिस लगातार दविश दे रही हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More