देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोटा। शहर पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पर कार्रवाई की। इसमें पुलिस को बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मसाज पार्लर से रेगुलर कस्टमर का डाटा बरामद किया है। इसमें मिली जानकारी के अनुसार पार्लर का संचालक वाट्सअप के जरिए लड़कियों की डिलिंग करता था। साथ ही पति-पत्नी द्वारा चलाए जा रहे इस डर्टी बिजनेस का प्रचार फेसबुक पर भी धड़ल्ले से हो रहा था। अभी तक की जानकारी में पता चला है कि प्रत्येक लडक़ी को प्रतिमाह करीब 25 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा था। पार्लर का संचालक हर माह थाइलैंड से लड़कियों को लाता था। वहीं पुलिस ने थाइलैंड की लड़कियों की कोटा में गिरफ्तारी की पूरी जानकारी थाइलैंड दूतावास को दे दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन लड़कियों को किसके जरिए कोटा लाया जा रहा था।
साभार-khaskhabar.com












