BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

धौलपुर । राजाखेडा कस्बे के छेकुरिया मोहल्ले में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। विवाहिता फांसी के फंदे से लटकर मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पर लाया गया। वहीं पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी। राजाखेडा थाना प्रभारी जगदीश भारद्वाज ने बताया कि थाने पर मृतका के भाई राकेश पुत्र महाराज सिह निवासी खेरे का पुरा थाना सदर धौलपुर ने तहरीर में बताया है कि मेरी बहिन की शादी करीब एक साल पहले प्रमोद पुत्र सूबेलाल जाटव निवासी छेकुरिया मौहल्ला हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन आये दिन मेरी बहन को परेशान व मारपीट करते थे। वो दहेज को लेकर ताना देते थे। एक भैंस की मांग करते थे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। जब मेरी बहिन ने जेठ से प्लाट में अपना हिस्सा मांगा तो मारपीट करने लगे। मेरी बडी़ बहिन भी उसी घर में थी जिसे एक कमरे में बन्द कर दिया। बाद में एकराय होकर मेरी बहिन रजनी को फांसी पर लटकाकर मार दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधियों के मन में जरा भी खौफ नहीं है। यहां दिलशाद गार्डन इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति से अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए उसने सीने, पेट, हाथ और गर्दन पर चाकू से 30 वार किए। वारदात के दौरान बेटे ने मां को बचाने का प्रयास किया लेकिन हमले में वह भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड का रहने वाली युवती परिवार के साथ पी-13/बी-4, डीडीए जनता फ्लैट में रहती थी। पति विनोद का कैटरिंग का काम है। वह मंगलवार रात कहीं काम से गया था। बुधवार तडक़े जब वह घर पहुंचा तो उसका पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। विनोद से पत्नी से झगड़े के दौरान चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बेटे विनीत की भी आंख खुल गई। उसने देखा कि पिता मां के सीने, पेट, हाथ और गर्दन पर चाकू मार रहा था। विनीत ने मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमले में उसके भी हाथ पर चाकू लग गया। विनोद को जब लगा कि रेखा की मौत हो चुकी है, वह घर से फरार हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विनोद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या की है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

गुड़गांव । राजस्थान के भरतपुर से दस दिन पहले सोहना आई एक महिला को तीन लोगों ने अगवा कर उसके साथ कार में गैंग रेप किया। वारदात के बाद ये लोग महिला को रात को चलती कार से ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में फैंक गए। मंगलवार सवेरे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आऱोपियों की तलाश की जा रही है।  जानकारी के मुताबिक, सोहना की रहने वाली 35 साल की पीड़िता को तीन लोगों ने कार से सोमवार रात 8 बजे किडनैप किया। इसके बाद आरोपी, महिला को रातभर सोहना की सड़कों पर घुमाते रहे और गैंगरेप किया। इसके बाद उसे कासना इलाके में लाकर फेंक दिया। मंगलवार की सुबह लोगों की नजर पीड़िता पर पड़ी और पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद संबंधित कानूनी कार्रवाई कर पुलिस उसे सोहना ले गई। क्या कहना है पुलिस का? पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। वारदात हरियाणा के सोहना में हुई है, इसलिए लोकल पुलिस से कॉन्टैक्ट करके उसे जांच सौंपी जाएगी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । ग्रेटर नोएडा में चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीडिता को हरियाणा से अगवा किया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता हरियाणा के सोहना की रहने वाली है। पीडिता को सोमवार रात सोहना से आरोपियों ने स्विफ्ट कार में अगवा किया। इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में पूरी रात महिला के साथ गैंगरेप किया।  इसके बाद आरोपियों ने पीडिता को ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में फेंक दिया और फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब लोगों की नजर महिला पर पडी तो उन्होनें पुलिस को फोन किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली। पीडिता की मेडिकल जांच कराई गई है। बताया जा रहा है कि वारदाता सोहना की है तो स्थानीय पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच सोहना पुलिस को सौंप दी जाएगी। पीडिता मूल रूप से भरतपुर राजस्थान की रहने वाली है. वह करीब 10 दिन पहले सोहना आई थी। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर जा रहे एक परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं की इज्जत के साथ ही पैसे लूट लिए थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । राजधानी के कानोता थाना इलाके में रविवार को पिता द्बारा अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कानोता थाने में रविवार को एक नाबालिग बालिका ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। थाने पहुंची बालिका ने बताया कि बीते शुक्रवार को उसके पिता ने उसके साथ घिनौना काम किया। इस दौरान उसकी सौतली मां अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर पीहर गई हुई थी। पीछे से पिता घर में आया और जमकर शराब पी। बेटी अपने पिता के लिए खाना बना रही थी कि तभी पिता ने उससे जबरदस्ती की। रविवार को जब उसका पिता घर से बाहर निकला तो वह मौका पाकर पुलिस थाने पहुंची और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अब पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है। पीड़िता ने पुलिस काे बताया कि उसकी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी की थी और वह एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। छाता कोतवाली पुलिस ने हाईवे किनारे लूट की योजना बनाते तीन शातिर बदमाशों को अवैध असलाह, चोरी की दो बाइक व हजारों रूपयें की नगदी बरामद की हैं। पुलिस पकड़े गये बदमाशों से पुछताछ में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार छाता कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अवधेश कुमार क्षेत्र में बीती रात गश्त कर रहें थे कि थाना छाता क्षेत्र के गैस गौदाम रोड पर उन्हें बाइकों के साथ सड़क किनारे खड़ें दिखाई दिये। पुलिस टीम ने इन्हें टोका तो यह भागने लगे। पुलिस ने हल्का वल प्रयोग कर इन्हें दवोच लिया और उनकी तलाश में उनके कब्जें से अवैध असलाह व 10200 रूपयें की नगदी बरामद हुई। पुलिस पुछताछ मे बताया कि वह वाहनों से लूट करते है तथा आज भी वह किसी वाहन में लूट करने की योजना बना रहे हैं कि पुलिस के हाथ लग गये। पुलिस पुछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने अपना नाम मुवरिक पुत्र मुवीन निवासी हज्जीगढ़ी निवासी थाना टप्पल  बताया पुलिस ने सभी का चालन कर जेल भेजा हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ें गये आरोपी वाहनों को रोककर लूट की घटनाओं को बारदात करते है।  

Read More

कोटा । महावीर नगर थाना इलाके में एक युवती को प्रेेम विवाह करना इतना भारी पड़ गया की पति के अचानक घर से चले जाने से तनाव ग्रस्त महिला ने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया ओर मामले में जांच शुरू की।  बताया जा रहा है की महिला पूजा ने करीब 6 माह पहले ही अर्पित से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से अर्पित के व्यवहार में पूजा को बदलाव दिखा। वहीं तीन दिन पहले अर्पित पूजा को बिना बताए कहीं चला गया और अपने दस्तावेज भी साथ में ले गया। इसके बाद पूजा तनाव में चल रही थी। मृतका के पिता का कहना है कि अर्पित आए दिन अपने दोस्तों के साथ चला जाता है। इसे लेकर उसका कई बार पूजा से झगड़ा भी हुआ था। वहीं पिता बाबू सिंह ने बेटी की मौत का जिम्मेदार अर्पित को ठहराया है। पुलिस को मृतका के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अर्पित से किए प्रेम विवाह पर अफसोस जताया है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

भीलवाड़ा । मध्यप्रदेश में सिंगोली जिले के ताल ग्राम में आपसी रंजिश में एक बच्चे को केरोसिन डालकर जला दिया गया। बच्चे को झुलसी हालत में सिंगोली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सिंगोली निवासी सद्दाम ने बताया कि हमारे परिवार में शादी थी और वहां आशू नाम का युवक लड़कियों को छेड़ रहा था। इस पर उसे उलाहना दिया तो उसने धमकियां दीं। इसके बाद सोमवार रात उस युवक ने हमारे घर आकर सो रहे बेटे अरमान पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। सिंगोली थाना पुलिस ने इस मामले में जांच कर रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नूंह । जिले के सूखपुरी गांव में धनाढ़य परिवार के दो युवको ने गरीबी व लाचारी का फायदा उठाते हुए 14 वर्षीय गरीब बेटी का घर से अपहरण कर जबरन हवस का शिकार बना डाला। गरीब बालिका ने अपनी इज्जत की खातिर दो दिन तक किसी को नहीं बताया। आरोपी लगातार छात्रा को डराते धमकाते रहे तो बालिका ने सारी घटना के संबंध में अपनी मां को बता दिया। मां की हिम्मत से महिला थाने में बुधवार को शिकायत दी गई। महिला पुलिस ने शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  शिकायत में बताया है कि रविवार को मेरी माँ रिशतेदारी में गई हुई थी। घर पर मैं अकेली सोई हुई थी,रविवार रात लगभग आठ बजे गांव का युवक जुल्फीकार अपने एक साथी के साथ हमारे घर में घुस आया। दोनों ने मुझको सोती हुई को दबा लिया। मैने शोर मचाने का प्र्रयास किया लेकिन दोनों युवकों ने मेरे साथ मारपीट कर मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ,उसके बाद दोनों मुझे पास में बने सुनसान मकान में ले गए। दोनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।  दोनों युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि किसी को जानकारी दी तो मौत के घाट उतार दिया जाएगा। उसने बताया कि दो दिन तक मेने डर के कारण किसी को नहीं बताया लेकिन निरंतर आरोपियों की ओर से मुझे डराया व धमकाया जा रहा था। महिला पुलिस जांच अधिकारी रेखा ने बताया कि पीड़ीत की ओर से शिकायत मिलते ही दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपीयों को शीघ्र दबोच लिया जाएगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

जोधपुर/जयपुर । जिले में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने खाकी को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। यहां अफीम के दूध के साथ पकड़े गए युवक की जमानत के लिए उसकी पत्नी से अस्मत का सौदा करने वाले एक थानेदार को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। मामला जिले के संजीव नगर थाने का है जहां थानाधिकारी कमलदान चारण को एसीबी की विशेष विंग ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत में लिया गया अग्रीम चेक भी बरामद किया गया है।  एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार 3 जून को थानाधिकारी कमलदान ने पंकज वैष्णव नाम के युवक को एक किलो अफीम दूध के साथ गिरफ्तार किया था। चारण ने आरोपी की पत्नी को थाने बुलाकर बरामद अफीम की मात्र एक किलो की जगह दो सौ ग्राम लिखने के लिए दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी। महिला ने उसे एक लाख नकद व एक लाख रुपए का चेक उसे दे दिया।  उसी दिन थानाधिकारी ने महिला को व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक संदेश भेजना शुरू कर दिया और उस पर अपने साथ रात बिताने का दबाव डाला। इस दौरान महिला ने थानाधिकारी की बातचीत रिकॉर्ड कर ली और फिर एसीबी की शरण ली। रिश् वत की पुष्टि होने के बाद मंगलवार रात को एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेरठ । अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मेरठ की किठौर थाना पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी किठौर क्षेत्र के ही रहने वाले है। एसपी देहात ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से थाना किठौर पुलिस को क्षेत्र हथियार तस्करी की सुचना मिल रही थी जिसको लेकर एएसपी किठौर ने थाना पुलिस के साथ मिलकर फुरकान और मांगेराम को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों तश्करो से दो पिस्टल और चार मैगजीन मोके से ही बरामद कर ली। पुलिसिया पूछताछ में तश्करो ने बताया कि उनके इस गिरोह में खिलाफत मुखिया है जो बिहार के मूंगेर जनपद से हथियारों को खरीदकर लाता है और वेस्ट यूपी के विभिन्न जनपदों में दुगनी कीमतों में बेच दिया करता था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने या भी बताया कि खिलाफत बिहार से दस से बारह हजार रूपये में पिस्टल खरीदता था और यहाँ बीस से पच्चीस हजार रुपयों में बेच दिया करते थे।  फ़िलहाल दोनों आरोपी खिलाफत के कहने पर हापुड़ में इन पिस्टलों की डिलीवरी देने जा रहे थे। जिन्हे पुलिस ने मुखबिर की सुचना के बाद धर दबोचा। एसपी देहात का कहना है कि फरार खिलाफत की तलाश में कई जगह दबिशे दी गयी लेकिन वह नहीं मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम लगी हुई है। हालांकि सवाल यह है कि यह तो सिर्फ एक मोहरे है जो चंद रुपयों के लालच में हथियार तस्करी करते थे इन हथियारों की तस्करी के पीछे असली मकसद क्या है। यह तो इस गैंग के मुखिया के पकड़े जाने के बाद ही साफ़ हो पायेगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

गुडग़ांव । गुडगांव में एक के बाद एक बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधी बेखौफ नजर आ रहे है। कुछ दिनों पहले एक 19 वर्षीय महिला के साथ रेप और उसकी मासूम बच्ची को मौत के घाट उतारने की घटना सामने आई थी। अब एक पुलिस अधिकारी के बेटे ने विधवा महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप कर उसका विडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 35 साल की पीडि़त महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  बताया जा रहा है कि आरोपी आशीष कुमार के पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के फोन में महिला के गुडग़ांव वाले घर में बनाए 10 से अधिक ऐसे विडियो मिले हैं। आरोपी विडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। घटना गुडग़ांव के राजेन्द्रा पार्क थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीए फाइनल ईयर का छात्र है और दिल्ली के अमर कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी महिला के घर से ही हुई। पीडित महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को फोन कर जानकारी दी। आशीष पिछले 25 दिनों से महिला के साथ रेप कर रहा था। दोनों की मुलाकात एक मार्केट में हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। महिला ने जब देखा कि आरोपी उनकी बेटी को भी निशाना बना रहा है तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार पीडित महिला मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं और एक साल पहले हुई पति की मौत के बाद से एक फर्म में नौकरी कर रही थीं। युवक से मुलाकात के बाद उन्होंने उसे अपना नंबर और घर का पता दे दिया क्योंकि उन्हें उसकी नीयत पर शक नहीं था। महिला ने बताया कि मुलाकात के अगले दिन ही वह मेरे घर आ गया। महिला के अनुसार, घर में मुझे अकेला पाकर उसने मेरा रेप किया। मैं बदनामी के डर से चुप रही। पुलिस ने पीडित महिला और उनकी नाबालिग बेटी को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा और मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को 4 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More