देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
धौलपुर । राजाखेडा कस्बे के छेकुरिया मोहल्ले में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। विवाहिता फांसी के फंदे से लटकर मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पर लाया गया। वहीं पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी।
राजाखेडा थाना प्रभारी जगदीश भारद्वाज ने बताया कि थाने पर मृतका के भाई राकेश पुत्र महाराज सिह निवासी खेरे का पुरा थाना सदर धौलपुर ने तहरीर में बताया है कि मेरी बहिन की शादी करीब एक साल पहले प्रमोद पुत्र सूबेलाल जाटव निवासी छेकुरिया मौहल्ला हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन आये दिन मेरी बहन को परेशान व मारपीट करते थे। वो दहेज को लेकर ताना देते थे। एक भैंस की मांग करते थे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। जब मेरी बहिन ने जेठ से प्लाट में अपना हिस्सा मांगा तो मारपीट करने लगे। मेरी बडी़ बहिन भी उसी घर में थी जिसे एक कमरे में बन्द कर दिया। बाद में एकराय होकर मेरी बहिन रजनी को फांसी पर लटकाकर मार दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जंगल में नग्न अवस्था में मिला था लापता छात्र का शव
दिल्ली आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़: महाराष्ट्र एटीएस, पुलिस ने संदिग्ध के परिजनों से की पूछताछ
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस: जानें 'ऑटिज्म' क्या अवस्था है और क्या है इसके लक्षण