देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नूंह । जिले के सूखपुरी गांव में धनाढ़य परिवार के दो युवको ने गरीबी व लाचारी का फायदा उठाते हुए 14 वर्षीय गरीब बेटी का घर से अपहरण कर जबरन हवस का शिकार बना डाला। गरीब बालिका ने अपनी इज्जत की खातिर दो दिन तक किसी को नहीं बताया। आरोपी लगातार छात्रा को डराते धमकाते रहे तो बालिका ने सारी घटना के संबंध में अपनी मां को बता दिया। मां की हिम्मत से महिला थाने में बुधवार को शिकायत दी गई। महिला पुलिस ने शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में बताया है कि रविवार को मेरी माँ रिशतेदारी में गई हुई थी। घर पर मैं अकेली सोई हुई थी,रविवार रात लगभग आठ बजे गांव का युवक जुल्फीकार अपने एक साथी के साथ हमारे घर में घुस आया। दोनों ने मुझको सोती हुई को दबा लिया। मैने शोर मचाने का प्र्रयास किया लेकिन दोनों युवकों ने मेरे साथ मारपीट कर मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ,उसके बाद दोनों मुझे पास में बने सुनसान मकान में ले गए। दोनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।
दोनों युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि किसी को जानकारी दी तो मौत के घाट उतार दिया जाएगा। उसने बताया कि दो दिन तक मेने डर के कारण किसी को नहीं बताया लेकिन निरंतर आरोपियों की ओर से मुझे डराया व धमकाया जा रहा था। महिला पुलिस जांच अधिकारी रेखा ने बताया कि पीड़ीत की ओर से शिकायत मिलते ही दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपीयों को शीघ्र दबोच लिया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
असम: खुद को CID अधिकारी बताकर नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
सहारनपुर में नाबालिग से कुकर्म के बाद हत्या के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
बिहार: अपहरण के 12 घंटे के अंदर 12 वर्षीय बच्ची बरामद, 5 लाख रुपये मांगी गई थी फिरौती