देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोटा । महावीर नगर थाना इलाके में एक युवती को प्रेेम विवाह करना इतना भारी पड़ गया की पति के अचानक घर से चले जाने से तनाव ग्रस्त महिला ने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया ओर मामले में जांच शुरू की।
बताया जा रहा है की महिला पूजा ने करीब 6 माह पहले ही अर्पित से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से अर्पित के व्यवहार में पूजा को बदलाव दिखा। वहीं तीन दिन पहले अर्पित पूजा को बिना बताए कहीं चला गया और अपने दस्तावेज भी साथ में ले गया। इसके बाद पूजा तनाव में चल रही थी। मृतका के पिता का कहना है कि अर्पित आए दिन अपने दोस्तों के साथ चला जाता है। इसे लेकर उसका कई बार पूजा से झगड़ा भी हुआ था। वहीं पिता बाबू सिंह ने बेटी की मौत का जिम्मेदार अर्पित को ठहराया है। पुलिस को मृतका के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अर्पित से किए प्रेम विवाह पर अफसोस जताया है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी को उतारा मौत के घाट