देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मेरठ । अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मेरठ की किठौर थाना पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी किठौर क्षेत्र के ही रहने वाले है। एसपी देहात ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से थाना किठौर पुलिस को क्षेत्र हथियार तस्करी की सुचना मिल रही थी जिसको लेकर एएसपी किठौर ने थाना पुलिस के साथ मिलकर फुरकान और मांगेराम को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों तश्करो से दो पिस्टल और चार मैगजीन मोके से ही बरामद कर ली। पुलिसिया पूछताछ में तश्करो ने बताया कि उनके इस गिरोह में खिलाफत मुखिया है जो बिहार के मूंगेर जनपद से हथियारों को खरीदकर लाता है और वेस्ट यूपी के विभिन्न जनपदों में दुगनी कीमतों में बेच दिया करता था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने या भी बताया कि खिलाफत बिहार से दस से बारह हजार रूपये में पिस्टल खरीदता था और यहाँ बीस से पच्चीस हजार रुपयों में बेच दिया करते थे।
फ़िलहाल दोनों आरोपी खिलाफत के कहने पर हापुड़ में इन पिस्टलों की डिलीवरी देने जा रहे थे। जिन्हे पुलिस ने मुखबिर की सुचना के बाद धर दबोचा। एसपी देहात का कहना है कि फरार खिलाफत की तलाश में कई जगह दबिशे दी गयी लेकिन वह नहीं मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम लगी हुई है। हालांकि सवाल यह है कि यह तो सिर्फ एक मोहरे है जो चंद रुपयों के लालच में हथियार तस्करी करते थे इन हथियारों की तस्करी के पीछे असली मकसद क्या है। यह तो इस गैंग के मुखिया के पकड़े जाने के बाद ही साफ़ हो पायेगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन