BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महिला को अगवा कर रात भर कार में गैंगरेप किया, बाद में नोएडा में फैंका

महिला को अगवा कर रात भर कार में गैंगरेप किया, बाद में नोएडा में फैंकागुड़गांव । राजस्थान के भरतपुर से दस दिन पहले सोहना आई एक महिला को तीन लोगों ने अगवा कर उसके साथ कार में गैंग रेप किया। वारदात के बाद ये लोग महिला को रात को चलती कार से ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में फैंक गए। मंगलवार सवेरे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आऱोपियों की तलाश की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, सोहना की रहने वाली 35 साल की पीड़िता को तीन लोगों ने कार से सोमवार रात 8 बजे किडनैप किया। इसके बाद आरोपी, महिला को रातभर सोहना की सड़कों पर घुमाते रहे और गैंगरेप किया। इसके बाद उसे कासना इलाके में लाकर फेंक दिया।

मंगलवार की सुबह लोगों की नजर पीड़िता पर पड़ी और पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद संबंधित कानूनी कार्रवाई कर पुलिस उसे सोहना ले गई।

क्या कहना है पुलिस का?

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। वारदात हरियाणा के सोहना में हुई है, इसलिए लोकल पुलिस से कॉन्टैक्ट करके उसे जांच सौंपी जाएगी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More