देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भीलवाड़ा । मध्यप्रदेश में सिंगोली जिले के ताल ग्राम में आपसी रंजिश में एक बच्चे को केरोसिन डालकर जला दिया गया। बच्चे को झुलसी हालत में सिंगोली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सिंगोली निवासी सद्दाम ने बताया कि हमारे परिवार में शादी थी और वहां आशू नाम का युवक लड़कियों को छेड़ रहा था। इस पर उसे उलाहना दिया तो उसने धमकियां दीं। इसके बाद सोमवार रात उस युवक ने हमारे घर आकर सो रहे बेटे अरमान पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। सिंगोली थाना पुलिस ने इस मामले में जांच कर रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
नालंदा को जब दुष्टों ने जलाया
मथुरा में बच्चे मांग रहे भीख, रोकने को चलाया अभियान