देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जनपद में भीख मांगने बच्चे लगातार दिख रहे हैं। इस समस्या को गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश एंटी ह्यूमेंन ट्रेफिकिंग यूनिट, स्पेशन ज्वेनाइल पुलिस यूनिट एवं चाइल्ड लाइन मथुरा ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान टीम को कृष्ण जन्मभूमि पर चार बच्चे दर्शनार्थियों के माथे पर चंदन लगाते हुए मिले। इसके बाद टीम बच्चांे को जिला अस्पताल लेकर पहुचे तथा मेडिकल कराया। इस बीच बच्चों के परिजन भी आ गए।
तब टीम ने बच्चांे तथा उनके परिजनांे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति द्वारा भविष्य में बच्चों को जन्मभूमि पर चंदन न लगाने की हिदायत देते हुए बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अशोक पवार प्रभारी थाना एएचटीयू मथुरा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारीयो के दिशा निर्देश पर एक सप्ताह का अभियान भिक्षावृत्ति के विरुद्ध एएचटीय, एसजेपीयू एवं चाइल्ड लाइन के संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। इस दौरान भीख तथा बाल श्रम करने वाले बच्चो की पूर्ण जानकारी इकट्ठी की जाएगी तथा उनके पुर्नवास हेतु सम्बन्धित विभागों से जोड़ा जाएगा।
नरेन्द्र परिहार कोऑर्डिनेटर चाइल्ड लाइन मथुरा ने बताया कि बच्चों से बातचीत के दौरान पता चला कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है। उनके माता पिता दिहाड़ी मजदूर है। जिस कारण से वह चंदन लगाकर कुछ पैसे कमा लेते है।
इनमें से कुछ बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते है किंतु जब से कोरोना के चलते स्कूल बंद हुए है। वह स्कूल नही जा रहे है। बच्चो के परिजनों का कहना है कि स्कूल खुलते ही बच्चे पढ़ाई करने जाने लगेंगे। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि अब वह बच्चो को चंदन का टीका लगाने के लिए कृष्ण जन्मभूमि नही भेजेंगे।
स्नेहलता चतुर्वेदी सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट) ने बताया कि बच्चों को सख्त हिदायत के साथ परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
अगर ये बच्चे पुनः चंदन का टीका लगाते हुए मिले। तो इनके माता पिता के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही इन बच्चों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, राशन आदि योजनाओं से जोड़ने के लिए भी समिति द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयांे को भी आदेश जारी किया जाएगा।
इस अभियान के दौरान मुख्य आरक्षी राम सेवक एएचटीयू आरक्षी, योगेश कुमार, महिला आरक्षी प्रियंका शर्मा एचटीयू आरक्षी अमित कुमार एसजेपीयू महिला आरक्षी दीप्ति सिंह एसजेपीयू तथा चाइल्ड लाइन सदस्य कृष्ण कुमार सैनी मौजूद रहे।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा