BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लुधियाना । शहर के दुगरी इलाके में दो युवकों ने एक फाइनेंसर सुनील गुप्ता और उसकी पत्नी नीलम गुप्ता के गोली मार दी जिसमें फाइनेंसर की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि आरोपियाें ने फाइनेंसर से पैसे मांगे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर उन्‍होंने उसे और उसकी पत्‍नी को गोली मार दी। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। घटना दोपहर बाद हुई। जानकारी के अनुसार, दुगरी क्षेत्र में रहनेवाले सुनील गुप्ता फाइनेंसर का काम करता था। वह प्रापर्टी डीलिंग का कार्य भी करता था। उसने दुगरी क्षेत्र में अपने एमआइजी फ्लैट में एक कमरे में प्रापर्टी डीलिंग और फाइनेंस का आॅफिस खोल रखा था। शुक्रवार को सुनील गुप्‍ता कार्यालय में बैठा था। तभी राजू तिवारी नामक व्‍यक्ति उसके कार्यालय में आया। वह सुनील गुप्‍ता से अक्‍सर पैसे लेकर जाता था। आज भी वह उससे उधार मांगने आया। बताया जाता है कि सुनील ने पैसे लौटाने मे देरी की बात करते हुए उसे कर्ज देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि राजू तिवारी ने पिस्‍तौल निकली और सुनील गुप्‍ता पर गोलियां चला दीं। इससे सुनील नीचे गिर गया। गोली की आवाज सुनकार सुनील की पत्नी नीलम गुप्ता बाहर आई तो दोनों ने उसे भी गोलियां मार दी। दोनों की माैके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भागने लगे तो लोगों ने राजू तिवारी को पकड़ लिया। उसका साथी वहां से भागने में कामयाब रहा। लोगाें ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस इसके बाद घटनास्‍थल पर पहुंची। लाेगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके साथी की तलाश कर रही है। लुटेरों ने उनके बेटे राहुल गुप्ता को बाथरुम में बंद कर इस घटना को अंजाम दिया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना शुकुल बाजार थाना अंतगर्त एक गांव की है। आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने एक दलित किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरिया शारीरिक संबंध बना डाले। गांव के बाहर बुलाकर बनाया हवस का शिकार पीड़िता के परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी को मंगलवार की रात्रि बहला फुसलाकर गांव के बाहर बुलाया। युवक के नापाक इरादों से अनजान पीड़िता गांव के बाहर अकेले चली गयी। जहां अकेला पाकर आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद डरी-सहमी पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस पर भी लगा आरोप पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना की शिकायत करने जब वह शुकुल बाजार थाने पहुंचे तो पुलिस का रवैया देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाया गया कि वह आरोपी से सुलह कर लें। लेकिन जब पीड़ित परिवार समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ तो पुलिस को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और अब मामले की जांच की जा रही है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

फतेहपुर । जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोही गांव में दबंग युवक ने मंगलवार देर रात घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजनों के जागने के बाद दबंग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उधर पीड़िता के पिता द्वारा थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  आरोप है कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोही में रिंकू सिंह मध्य रात्रि एक घर में घुसकर सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी द्वारा चीख पुकार मचाए जाने से जागे परिजनों ने घर में घुसे दबंग युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि सांठ-गांठ की वजह से पुलिस आरोपी पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पिता ने बताया कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है। उधर पुलिस उपाधीक्षक नगर समर बहादुर ने बताया, "मामले की जांच कराई जा रही है। मामले में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" साभार-khaskhabar.com  

Read More

झांसी । जनपद के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरैया में 15 वर्षीय लड़की आग से जल गई। झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लड़की के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले लड़कों पर जलाने का आरोप लगाया है। झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरैया में 15 वर्षीय रोशनी परिवार के साथ रहती है। थाना प्रभारी के अनुसार गावं की ही रहने वाली रश्मी नाम की लड़की से रोशनी की दोस्ती है। रोशनी अपनी सहेली रश्मी का मोबाइल लेकर ब्याय फ्रेंड से बात करती थी। इसकी जानकारी रोशनी के भाई को हो गई। जिसको लेकर रोशनी के भाई ने उसकी पिटाई कर दी।  इसके बाद रोशनी की सहेली के भाइयों से झगड़ा हो गया। रोशनी के परिवार का आरोप है कि झगड़े के दौरान गावं के ही रहने वाले मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोशनी को आग से जला दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई। झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेरठ । शादी के नाम पर लोगो को ठगने और लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी पैसे लेकर युवक की शादी कराते थे उसके बाद वही दुल्हन शादी के बाद मौका लगते ही जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो जाती थी। दरअसल, कुछ समय पहले ही फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली आई थी, इस फिल्म में सोनम कपूर दुल्हन बन सुहाग रात में दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर घर की ज्वैलरी लेकर रफूचक्कर हो जाती थी। अब ऐसा रीयल लाइफ में भी होने लगा है। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के गांव डाबका की पिंकी उर्फ़ स्वाति नाम बदलकर कई शादी कर चुकी हैं।  बिल्कुल फिल्म की तर्ज पर ही पति भाई बनकर रिश्ता तय करता था। फिर शादी के बाद सुहागरात के बाद नशीला स्प्रे डालकर घर की सभी ज्वैलरी उठाकर पिंकी उर्फ़ स्वाति अपने साथ ले आती है। दादरी में सुहागरात वाले दिन पिंकी को परिवार के लोगों ने भागते हुए दबोच लिया। पति ने कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की तो मामले की पोल खुली। पुलिस ने भाई बनकर शादी कराने वाले पति को हिरासत में लेकर पिंकी की पड़ताल शुरू की। दरअसल , कंकरखेड़ा के मंगलपुरी निवासी रोहित की शादी डाबका की पिंकी से हुई थी। रोहित ने टीपीनगर की महिला शशि के साथ मिलकर पांच लोगों का गैंग तैयार किया, जो पिंकी की शादी करा देते थे। हर शादी में पिंकी का नाम बदल जाता था। रोहित भी पिंकी का भाई बनकर रिश्ता तय करता था। रोहित ने हाल में पिंकी की शादी दादरी के एक परिवार से की। पिंकी दुल्हे पर नशीला स्प्रे डालकर सुहाग रात में ज्वैलरी कब्जे में लेकर निकल रही थी। तभी परिवार के लोगों ने पिंकी को पकड़ लिया। पिंकी से कोई बातचीत भी नहीं करने दी। रोहित को शक हुआ कि पिंकी दादरी में पकड़ी गई। रोहित ने पिंकी के अगवा होने की जानकारी कंकरखेड़ा थाने में दी, जहां पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। दादरी के परिवार से बातचीत की गई, उन्होंने बताया कि देर शाम तक पिंकी को लेकर कंकरखेड़ा थाने में पहुंच जाएंगे। पुलिस ने रोहित और पिंकी की पड़ताल शुरू कर दी, जिसमें सामने आया कि रोहित भाई बनकर अपनी पत्नी पिंकी उर्फ़ स्वाति उर्फ़ स्वेता की कई शादी करा चुका है। तीन शादियां तो पुलिस ने तलाश कर ली है। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में धर्मेद्र के साथ पिंकी की नाम बदलकर शादी की गई थी, जो सुहागरात वाले दिन ही ज्वैलरी लूट कर चली आई थी। उसके बार हरियाणा के पलवल में शादी हो चुकी है। हाल में दादरी में भी शादी की गई थी। पुलिस का कहना है कि रोहित की टीम ऐसे लोगों को तलाश करती थी, जिसकी उम्र ज्यादा हो चुकी है और बिरादरी में शादी नहीं होती। ऐसे में शादी का खर्च भी युवक ही उठाने को तैयार हो जाता है। एएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि हमारी पुलिस टीम ने तीन शातिर लोगो को गिरफ्तार किया है जो एक महिला को पैसे के लालच में शादियों के नाम पर कई जगह बेच दिया करते थे फ़िलहाल पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

दोनों आरोपियों की मीडिया को दी जानकारी  मथुरा। शहर के कोयला वाली गली में हुयी दो सर्राफों की हत्या और करोड़ो की लूट के मामले में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने इसी प्रकार सौरभ को आगरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह वही अपराधी है जिसका लूटकाण्ड के दौरान मुंह खुल गया था। पकड़े गये अपराधी ने लूट का माल चैबियापाड़ा क्षेत्र के एक मकान में रख दिया था जो पुलिस ने बरामद कर उस मकान स्वामी को भी हिरासत में लिया है। रविवार को इसकी जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गत 15 मई को मयंक चेन्स की दुकान में हुयी लूट और दोहरे हत्याकाण्ड के मामले में पकड़े गये मास्टरमाइण्ड राकेश उर्फ रंगा व कामेश उर्फ चीनी का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड कर पूछताछ की गयी तो उन्होनंे बताया कि उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज में जिस व्यक्ति का मुंह खुल गया था उसका नाम सौरभ यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी शीतलागली थाना एमएम गेट आगरा तथा रूपेश पुत्र भगवान सिंह निवासी बिचपुरी थाना जगदीशपुरा आगरा हाल निवासी शास्त्रीनगर मथुरा और महेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी चैबियापाड़ा भी इस घटना में शामिल थे। अभियुक्त रूपेश ने गत 25 मई को अपनी मौसी के यहां आत्महत्या कर ली थी। वहीं अभियुक्त सौरभ यादव को कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर आगरा से गिरफ्तार कर मथुरा ले आई थी। उसके पास से पुलिस को घटना में प्रयुक्त तमंचा, 03 जिंदा राउण्ड व लूटे हुये 45 हजार रूपये बरामद हुये हैं। पूछताछ में सौरभ की निशानदेही पर लखन पुत्र भगवानदास माहौर को रविवार दशभुजी गणेश मंदिर गूजरहटटा चैबियापाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से गजा पाइसा चैबियापाड़ा के मकान से लूटे हुये सोने के जेवरात बरामद किये गये। लूट के जेवरात रखने व अपराधियों को शरण देने के कारण लखन को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 100 ग्राम सोने की ज्वैलरी भी बरामद की है। एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।   

Read More

भीलवाड़ा । जिले के बिजौलिया उपखंड के तिलस्वां में शनिवार को हुई हृदय विदारक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। एक मां अपने दो बेटों के साथ नदी पर नहाने गई थी। नदी में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। इस दौरान हालात से अनजान किनारे पर बैठा मासूम अपनी मां और भाई को निहारता रहा। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। जानकारी के अनुसार मंजू रैगर अपने 10 वर्षीय पुत्र सांवरिया व 5 वर्षीय मासूम पुत्र को लेकर तिलस्वां नदी में नहाने गई थी। छोटा पुत्र मां के साथ किनारे पर ही बैठा रहा और सांवरिया नहाते हुए गहरे पानी में पहुंच गया। वह डूबने लगा तो उसे बचाने मां मंजू भी पानी में कूद गई। मां-बेटे को डूबते देख लोगों ने दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में मां-बेटे को बिजौलिया के निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अमेरिका में कार्यरत साफ्टवेयर इंजीनियर नागराजू सुरापल्ली और उनके तीन साल के बेटे की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई। खबरों के मुताबिक नागराजू और उनके बेटे के शव को वापस भारत लाने में डेढ लाख डॉलर का खर्च है। इस रकम का जुगाड करने के लिए उनके दोस्तों ने चंदा जुटाने की मुहिम शुरू की है। नागराजू आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले हैं। उनकी मौत के बाद पत्नी बिन्दू सदमे में हैं।  अमेरिका के मिशिगन में रह रहे इस परिवार के लिए बीता मंगलवार (30 मई) कहर बनकर टूटा। इन दोनों का शव इनके अपार्टमेंट में मौजूद स्विमिंग पूल में पाया गया था। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक स्विमिंग पूल से गुजर रहे कुछ लोगों ने स्विमिंग पूल में तैर रहे इनकी लाशों को देखा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस चीफ डेविड मेलोई ने बताया कि नागराजू अपने बच्चे अनंत को लेकर स्विमिंग पूल की ओर आए थे, हालांकि इनका मकसद पूल में तैरना नहीं था और वे लोग स्विमिंग पूल के निकट बैठे हुए, मौका ए वारदात पर मिले सबूत भी यही कहते हैं, इसके साथ ही इन दोनों ने स्विमिंग की ड्रेस भी नहीं पहन रखी थी।  पुलिस के मुताबिक साइकिल चलाते वक्त उनका बेटा अनंत स्विमिंग पूल में गिर गया, और अनंत को बचाने के लिए नागराजू भी स्विमिंग पूल में कूद पडे। लेकिन नागराजू तैराकी नहीं जानते थे, न वहां लाइफगार्ड मौजूद था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

कानपुर । उत्तर प्रदेश के जालौन में एक सनसनीखेज घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। यहां एक गांव की सात साल की बच्ची को एक अधेड़ सहित तीन युवक रात में उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी हत्या के इरादे से कसकर उसके गले पर रस्सी बांध दी और मरा समझकर तीनों गांव लौट आए। लेकिन बच्ची किसी तरह बच गई और सुबह होश आने पर लहूलुहान हालत में घर की ओर चल पड़ी। इस दौरान सुबह की दौड़ लगा रहे युवकों ने उसे बदहवास और तन पर कपड़े नहीं देख उससे पूछताछ की तो बच्ची ने दरिंदों के नाम बताने के साथ ही पूरी घटना बताई। इस बीच, रातभर से ढूंढ रहे उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी दरिेंदों को दबोच लिया और रस्सी से बांधकर उनकी जमकर धुनाई की और बाद में तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हालत बिगडऩे पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुम्बई।'फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन' के जॉइंट सेक्रेटरी राकेश मौर्या पर २५ मई २०१७ को ऑटो से ऑफिस आते वक़्त हाईवे पर ओबेरॉय माल के पास ८ - १० लोगों ने बाइक और स्कूटी से आकर रोका और मारपीट की और और उनके पैसे, सोने की चैन इत्यादि मिलकर लगभग एक लाख अस्सी हज़ार की लूटपाट की और उनके और उनके परिवार और जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद कुरार विलेज पुलिस ठाणे, मालाड (ईस्ट),मुम्बई में ऍफ़ आर आई दर्ज़ किया गया और उनका मेडिकल कराया गया। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।        'फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन' ने कुछ भ्रष्ट लोगों को धोखाधड़ी और गलत काम करने के कारण यूनियन से निकाल दिया था।वही लोग कुछ भ्रष्ट और फ़र्ज़ी लोगों से मिलकर यूनियन के पदाधिकारियों हो धमकी दे रहे है।जॉइंट सेक्रेटरी राकेश मौर्या ने बताया,"वे लोग मारते वक्त बोल रहे थे कि प्रेमसिंग ठाकुर और खालीदभाई से दूर रहो,यूनियन और संजू को छोड़ दो नहीं तो तुम्हारे घरवालों को नहीं छोडूंगा और संजू को भी नहीं छोडूंगा जान से मार डालूंगा। बाद में राम कदम क्या कर लेंगे?मैं देख लूंगा।"               मालाड (ईस्ट) में एक्सप्रेस हाइवे पर रिलाएंस एनर्जी के सामने स्थित एक्सप्रेस जोन बिल्डिंग में स्थित यूनियन के ऑफिस है। यूनियन के चेयरमैन डैशिंग आमदार राम कदम है और जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू हैं। जिनके आने के बाद यूनियन काफी तरक्की कर रहा है, जोकि कुछ लोगों के लिए नासूर की तरह हो गया है। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू कहते है," पिछले काफी समय से ऐसी धमकिया मिल रही है, जिसके लिए हमलोगों ने यहाँ के सभी पुलिस स्टेशन में और कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत दिया है लेकिन पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया। जिसका नतीजा यह हुआ। कल कोई और बड़ा हादसा होगा तब पुलिस और सरकार जागेगी। मैं पुलिस विभाग और सरकार से अनुरोध करता हूँ कि हम लोगों को पुलिस प्रोटेक्शन दी जाय, जिसकी मांग हमलोग कई बार कर चुके है। सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध है, वे अपना सहयोग दे।"       खालिद खान पर फिल्मसिटी में और कई जगह गलत गतिविधिओं के लिए नाम दर्ज है। वे और उनके साथी जोकि काफी वर्षों से यूनियन के लोगों को तकलीफ दे और कई बार पुलिस शिकायत करने के बाद पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। यूनियन के लोग जल्द ही गृहमंत्री और पुलिस कमिश्नर को मिलने वाले है।फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन में ४३ हज़ार से ज्यादा सदस्य है।शायद एशिया की यह सबसे बड़ी मज़दूर यूनियन होगी।

Read More

नई दिल्ली । नोएडा के सेक्टर 62 के रेल विहार अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यमुना नगर (हरियाणा) की रहने वाली मृतका का नाम अंजली राठौर है जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। उसने यहीं गर्ल्स हॉस्टल में एक कमरा लिया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 25 साल का युवक सुबह 6 बजे सोसाइटी में घुसकर गोली मारकर चला गया। साथ रहने वाली सहेलियों ने अंजली को फोर्टिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक ने युवती के सिर में पीछे से गोली मारी है। पुलिस अधिकारी सहेलियों से पूछताछ कर रहे हैं। मृतका की सहेलियों के अनुसार सुबह 6 बजे सोसाइटी में एक 25 साल का युवक आया था। अंजली तीसरे मंजिल से नीचे घूमने गयी थी। इस दौरान युवक ने अंजली के सिर में पीछे से गोली मारी। मौके पर पहुंचे लोग यह पता लगाने में जुटे रहे कि युवती कौन सी मंजिल पर रहती है। सहेलियों ने पुलिस को लाजपत नगर के रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए मोबाइल नंबर और फोटो दिया है। लडक़ा मूल रूप से इटावा का रहने वाला है। अंजली सेक्टर 63 स्थित लावा कम्पनी के सेल्स डिपार्टमेंट में कार्यरत थी। हाल में ही उसकी जॉब लगी थी। पुलिस हत्या के आरोपी युवक के मोबाइल नंबर की सीडीआर और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। कहा जा रहा है कि गोली मारने वाला युवक उसे कुछ दिनों से परेशान कर रहा था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। आईआईटी-दिल्ली परिसर के नालंदा अपार्टमेंट में 27 साल की एक पीएचडी छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पीएचडी छात्रा मंजुला देवक का शव मंगलवार शाम उसके फ्लैट में फंदे से लटका पाया गया। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का पति और सास-ससुर भोपाल में रहते हैं। पुलिस ने कहा कि उपसंभागीय मजिस्ट्रेट मामले की जांच करेंगे। पुलिस मंजुला के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मंजुला का शव नालंदा अपार्टमेंट के फ्लैट में मंगलवार शाम 7.40 बजे लटकी हुई मिली। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि मंजुला ने खुदकुशी किस वजह से की। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, केस की जांच सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट करेंगे। मंजुला की शादी 2013 में वॉटर रिसोर्सेस के स्टूडेंट रहे रितेश विरहा से हुई थी। रितेश और उसका परिवार भोपाल में रहता हैं। बिस्वाल के मुताबिक, मंजुला की फैमिली को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More