BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नोएडा में दिनदहाड़े हॉस्टल में घुस युवती की गोली मारकर हत्या

नोएडा में दिनदहाड़े हॉस्टल में घुस युवती की गोली मारकर हत्यानई दिल्ली । नोएडा के सेक्टर 62 के रेल विहार अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यमुना नगर (हरियाणा) की रहने वाली मृतका का नाम अंजली राठौर है जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। उसने यहीं गर्ल्स हॉस्टल में एक कमरा लिया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 25 साल का युवक सुबह 6 बजे सोसाइटी में घुसकर गोली मारकर चला गया। साथ रहने वाली सहेलियों ने अंजली को फोर्टिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक ने युवती के सिर में पीछे से गोली मारी है। पुलिस अधिकारी सहेलियों से पूछताछ कर रहे हैं। मृतका की सहेलियों के अनुसार सुबह 6 बजे सोसाइटी में एक 25 साल का युवक आया था। अंजली तीसरे मंजिल से नीचे घूमने गयी थी। इस दौरान युवक ने अंजली के सिर में पीछे से गोली मारी। मौके पर पहुंचे लोग यह पता लगाने में जुटे रहे कि युवती कौन सी मंजिल पर रहती है। सहेलियों ने पुलिस को लाजपत नगर के रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए मोबाइल नंबर और फोटो दिया है। लडक़ा मूल रूप से इटावा का रहने वाला है। अंजली सेक्टर 63 स्थित लावा कम्पनी के सेल्स डिपार्टमेंट में कार्यरत थी। हाल में ही उसकी जॉब लगी थी। पुलिस हत्या के आरोपी युवक के मोबाइल नंबर की सीडीआर और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। कहा जा रहा है कि गोली मारने वाला युवक उसे कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More