BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जालंधर । स्थानीय वर्कशाप चौक के पास स्थित एचएमवी कालेज में कालेज की कुछ छात्राओं ने 12 वीं कक्षा की एक छात्रा से सरेआम मारपीट कर उसकी वीडियो बना कर उसे वायरल कर दिया। घटना के बाद मारपीट का शिकार हुई छात्रा लापता हो गई। करीब 4 दिन बीत जाने के बाद भी लापता छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को आई.पी.सी. की धारा 323, 346, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के निकट पारस टेरा सेक्टर 144 की सोसाइटी के फ्लैट नंबर 505 टॉवर नंबर 17 में रहने वाली कंचन पत्नी राहुल गुप्ता अपने फ्लैट की नौवीं मंज़िल से कूद गई । हादसे वक्त घर पर महिला का पति और उनकी ढाई महीने की बच्ची थी। एसएचओ सूरजपुर ने बताया हादसा के बाद पति राहुल गुप्ता ने पत्नी कंचन को फेलिक्स हॉस्पिटल ले गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया पति राहुल जहाँ कानपुर का है वहीं कंचन हमीरपुर की रहने वाली थी। दोनों की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। एसएचओ ने बताया मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे कंचन ने लिखा है वो परिवार की जिम्मेवारी उठाने में खुद को असमर्थ पा रही है। उसकी ख़ुदकुशी के पीछे उसके पति या ससुराल वाले जिम्मेवार नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच पुलिस कर रही है की सुसाइट नोट में कितनी सच्ची है और क्या है मौत का कारण।   साभार-khaskhabar.com

Read More

इलाहाबाद । इलाहाबाद में एक बार फिर इश्क की सनक में प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया। युवती से एक तरफा प्रेम में डूबे सिरफिरे आशिक ने युवती को चाकुओं से गोद डाला। युवती की मदद के लिये मां दौड़ी तो उस पर भी वार कर दिये। गुहार सुनकर परिजन व पड़ोसी दौड़े तो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर युवक भाग निकला। मामले में आरोपी व उसके तीन साथियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी की तो सभी घर छोड़कर भाग निकले। लड़कर बचाई जान मामला इलाहाबाद के थरवई श्रम चंडी गांव का है। यहां रविवार रात लगभग 2 बजे धीरेंद्र नाम के युवक ने, बीए में पढने वाली छात्रा अंजना के घर धावा बोल दिया। बिस्तर पर सो रही अंजना पर उसने चाकू से वार किया तो वह दर्द से चीख पड़ी। आवाज सुनकर बगल में सो रही मां भी उठ गयी। मां बेटी, सनकी धीरेंद्र से जान बचाने के लिये भिड़ गई। मदद की गुहार दोनों लगाने लगी लेकिन सनकी बार-बार वार करता रहा। जब घर के बाहर पड़ोसियों में हलचल हुयी तो धीरेंद्र को बाहर खड़े दोस्तों ने भागने के लिये आवाज दी। जिसके बाद सभी अंधेरे में भाग निकले। एक तरफा प्यार की कहानी संजय पाल की चार बेटियों में सबसे छोटी बेटी अंजना बीए की पढाई कर रही है। गांव का धीरेंद्र उसे आये दिन परेशान करता था। कई बार उसने अंजना से प्रेम प्रस्ताव रखा। जिस पर अंजना ने उसे कड़ी फटकार लगाई थी और परिजनों को जानकारी दे दी। लेकिन धीरेंद्र का इश्क पागलपन में बदलने लगा। वह हर कीमत पर अंजना को पाने के लिये धमकी देने लगा था। उसने अपने दोस्तों के साथ अंजना को सबक सिखाने का प्लान बनाया। लेकिन अंजना अब घर से बाहर नहीं जाती थी। जिस पर धीरेंद्र ने घर के अंदर ही उसे मारने का प्लान बनाया। घर छोड़कर सब भागे  किसी तरह अंजना की जान तो बच गई है। लेकिन दहशत के साथ अब वह अस्पताल में है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर धीरेन्द्र समेत चार के खिलाफ थरवई थाने में मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू की तो सभी घर छोड़कर भाग निकले। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नोएडा । मदर्स डे पर आठ माह के एक मासूम को उसकी माँ के आँचल से दूर कर दिया, उसके पड़ोस मे रहने वाली महिला ने। घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली कस्बे की है। जहा पड़ोस में रहने वाली महिला ने पहले बच्चे के परिवार वालो से घुलमिल कर अच्छे संबन्ध बनाए फिर मासूम बच्चों को लेकर कोल्ड्रिंग लाने के बहाने बाज़ार गयी और बच्चे को लेकर रफूचक्कर हो गई।  बच्चे के गायब होने सूचना मिलते ही इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे के तलाश शुरू कर दी है। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस बच्चे की तलाश नहीं कर सकी है। बच्चे से बिछ्ड कर माँ का रो रो कर बुरा हल है। मासूम प्रिन्स और उसको किडनैप कर ले जाने महिला नीलम की। सूरजपुर कस्बे में किराये पर रहने वाले ब्रजेश यादव ग्रेटर नॉएडा की एक प्राइवेट कम्पनी में सुपरवाइजर है। उनके पड़ोस मे नीलम नाम के महिला आ कर रहने लगी। पहले नीलम ने प्रिंस की माँ लता से अच्छे संबद्ध बनाए फिर वो प्रिन्स से हिलमिल गई। नीलम ने कल प्रिंस को नहला धुलाकर के बाद कोल्ड्रिंग खरीदने के बहाने प्रिन्स को अपने साथ लेकर घर से निकली और रफूचक्कर हो गई। लता ने सोचा भी नहीं था, नीलम उसके विश्वास को तोड़कर प्रिन्स अपहरण कर फरार हो जाएगी। लता ने अपने पति ब्रजेश यादव को इसकी जानकारी दी जिस पर पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत सूरजपुर कोतवाली में की हांंलाकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे की तलाश में एक टीम लगाकर बच्चे की तलाश की जा रही है। लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस बच्चे की तलाश नहीं कर सकी है। बच्चे से बिछ्ड कर माँ का रो रो कर बुरा हल है। जो घर में बच्चे की किलकारी से गूंज रहा था आज घर में मातम पसरा हुआ है वही बच्चे के पड़ोसी बच्चे की तलाश करने में लगे हुए है ।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

रोहतक । निर्भया मामले में फांसी की सजा का फैसला सुनाए जाने के चंद रोज बाद रोहतक में वैसी ही दरिंदगी दोहराए जाने का मामला सामने आया है। यहां सात लोगों ने एक महिला के साथ पहले गैंगरेप किया, उसके प्राइवेट पाट्र्स को क्षतिग्रस्त किया, फिर उसके सिर को गाड़ी से कुचल दिया। आरोपियों ने इस युवती को उस वक्त अगवा कर लिया था जब वह काम पर जा रही थी। यह वारदात 9 मई को घटी और इसका खुलासा 12 मई को हुआ जब युवती की क्षत-विक्षत लाश रोहतक के आईएमटी एरिया के एक खाली प्लॉट में पड़ी मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवती का पोस्टमॉर्टम करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. एसके धतरवाल ने बताया कि विक्टिम का गैंगरेप करके किसी तेज धारदार वाले हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को क्षत-विक्षत कर दिया गया। बाद में आरोपियों ने उसकी पहचान खत्म करने के लिए उसके सिर पर गाड़ी चढ़ा दी। फॉरेंसिक टीम का कहना है कि गैंगरेप के बाद उसे तड़पा-तड़पाकर उसके शरीर को क्षत-विक्षत किया गया। कम से कम 7 लोगों ने उसका रेप किया। उसकी खोपड़ी की हड्डियां इस कदर टूटी हुई हैं कि उस पर गाड़ी चढ़ाई गई थी। उसके साथ किस कदर बर्बरता की गई, इसका अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि उसके शरीर के भीतर तक काफी चोटें हैं। शव को कुत्तों ने नोचा रोहतक के आईएमटी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव को कुत्तों ने नोच रखा था। चरवाहों ने सड़ी-गली लाश पड़ी होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीएम अस्पताल भेजा। सोनीपत में रहने वाले युवती के माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती की लाश मिली तो पहचान के लिए उन्हें रोहतक बुलाया गया। बेटी की लाश देखकर उनका बुरा हाल था। उन्होंने अपने पड़ोसी पर इस घटना का आरोप लगाते हुए उसके लिए मौत की सजा की मांग की। घरवालों की तहरीर के आधार पर उनके पड़ोसी मुख्य अभियुक्त सुमित को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के कोलपुर गांव का रहने वाला सुमित तलाकशुदा युवती पर पिछले काफी समय से शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती के बार-बार इनकार करने पर वह करीब एक सप्ताह पहले अपने साथियों को लेकर उनके घर पहुंचकर झगडऩे लगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बूंदी । जिले के बंबूली गांव में गुरुवार देर रात जमीन के विवाद में दबंगों ने दो महिलाओं की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी। एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी महिला की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक अन्य घायल का टोंक जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर एक जीप को आग लगा दी। बूंदी के पुलिस उपाधीक्षक महेन्द्र मेघवंशी के अनुसार देर रात जमीन पर कब्जा करने की नीयत से एक पक्ष के लोग दो ट्रैक्टरों से जमीन जोतने लगे। वहीं एक जीप में उनके कुछ हथियारबंद साथी निगरानी कर रहे थे। जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दबंगों ने राधा देवी पत्नी सूरजमल धाकड़ और फूला बाई पत्नी बद्री धाकड़ को ट्रैक्टर से कुचल दिया। राधा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं फूला बाई ने जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल शंकर को टोंक जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने देई, नैनवां, करवर और इंद्रगढ़ पुलिस की चार टीमें गठित कर जगह-जगह दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने कालू खटीक एवं सांवरलाल मीणा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बंबूली गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अजमेर । रामगंज थाना क्षेत्र में आईपीएस मोनिका सेन ने पर्ची के माध्यम से सट्टा खेलते 14 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इससे 46 हजार रुपए नकद, 14 मोबाइल, 5 मोटर साइकिल सहित 4 कैलकुलेटर जब्त किए हैं। आईपीएस मोनिका सेन ने बताया कि पिछले कई दिनों से भगवान गंज इलाके में सट्टे की सूचना मिल रही थी। इसके बाद गुरुवार को पुलिस की तीन टीमें बनाकर मुमेंटो बार में दबिश दी गई। वहां कई लोग पर्ची के माध्यम से सट्टा खेल रहे थे। पुलिस ने 14 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी व रामगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर दीपक भी गिरफ्तार किया गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

भरतपुर । ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामले का बुधवार को खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार 7 मई को शहर की सुजानगंगा नहर में मृत मिली 22 वर्षीय युवती नीलम जाट निवासी शेरसिंह नगर थाना अटलबंद की उसके पिता ने हत्या कर लाश नहर में फेंकी थी। अटलबंद थाना पुलिस ने युवती के पिता चंद्रभान जाट को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य परिजन फरार हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने बताया कि कुमारी नीलम का अपने पड़ोस में रहने वाले युवक कोमल यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 4 मई को नीलम घर से बिना बताए कोटा पहुंच गई थी। परिजन 6 मई को नीलम को कोटा से ले आए। घर पर नीलम से मारपीट की गई। इसमें उसका एक हाथ टूट गया। बाद में परिजनों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को रात्रि के समय बाइक पर लाकर गांधी पार्क के पास बाल हनुमान मंदिर के समीप सुजान गंगा नहर में फेंक दिया। बाद में थाना अटल बंद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

चूरू । जिले के भालेरी थानांर्तगत गांव कोटवाद ताल में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला और उसकी दो संतानों के शव गांव के खेत में बने झोपड़े में मिले। सूचना मिलने पर लोग सकते में आ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी केसर सिंह और भालेरी थाना पुलिस ने तीनों शवों को गांव की पीएचसी में रखवाया। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (43), उसकी बेटी नीतेश कंवर (20) तथा छोटी बेटी नवीन कंवर (18) के रूप में हुई। पुलिस प्रथमदृष्टया सामूहिक खुदकशी का मामला मान रही है।  पुलिस के अनुसार प्रमोद कंवर के पति को अभी कुछ ही दिन पहले व्यापार में घाटा लगा था। इसके बाद उसे अपना खेत बेचना पड़ा। इधर साथ ही मृतका के पति को कैंसर रोग था। बुरी तरह से आर्थिक और मानसिक परेशानी से घिरे इस परिवार ने अंतत: जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। तीनों का गांव कोटवाद ताल की पीएचसी में ही पोस्टमार्टम करवाया गया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

उदयपुर । गोगूंदा कस्बे की रहने वाली एक नाबालिग युवती को बाल विवाह नहीं करने और आगे पढ़ने की ईच्छा ने दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर कर दिया है। पीड़िता की मानें तो 18 जून को इस नाबालिग युवती की जबरन शादी करवाई जा रही थी और ऐसे में जब इस बालिका ने शादी करने के लिए मना किया तो उसकी भुआ और पिताजी ने उसे उसके ससुराल में शादी होने तक बंधक बनाकर रखना शुरू कर दिया। लेकिन अब मौका देखकर नाबालिग वहां से भाग निकली और सीधी पहुंच गई उदयपुर न्यायालय, जहां एक महिला अधिवक्ता से मदद की गुहार की। बाद में महिला अधिवक्ता ने युवती को जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश किया और पीड़िता की मदद करने की अपील की। जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त सम्बंधित थाने को सूचित कर पूरे मामले की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। वहीं तब तक के लिए युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया।     साभार-khaskhabar.com

Read More

झांसी । महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा कर यूपी में आई योगी सरकार भी उन्हें सुरक्षित नहीं रख पा रही है। जगह-जगह उनके साथ छेड़खानी हो रही है। इसका जीता जागता उदाहरण बुन्देलखण्ड में झांसी जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नजर आया। जहां मनचलों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी।  जनपद के टहरौली थाना क्षेत्र में रहने वाले दलित ग्रामीण की पत्नी दवा लेने के लिये गई हुई थी। जहां से लौटते समय गांव के राजेन्द्र ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध कर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की है। वहीं दूसरी ओर एरच थानान्तर्गत स्किल में रहने वाली दलित की 16 वर्षीय किशोरी पिछले दिनों शौच करने गई थी। इसी दौरान रास्तेे में फैजन नाम के युवक ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में खसीटकर ले गया। इसके बाद उससे छेड़खानी की। विरोध कर किशोरी ने शोर मचाया। जिस पर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जोधपुर । रातानाड़ा थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक महिला होमगार्ड ने अपने ही साथी पर यौन शोषण व लाखों रुपए और आभूषण हड़पने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पहले से शादीशुदा था और काफी समय से ये दोनों साथ ही रह रहे थे, लेकिन अचानक दूरियां बनाने के बाद महिला होमगार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस के अनुसार महिला होमगार्ड की शिकायत पर अचलसिंह चौहान के खिलाफ यौन शोषण व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एफसीआई में कर्मचारी है। वह पहले से शादीशुदा और एक संतान का पिता है। महिला होमगार्ड का आरोप है कि वह कुछ समय से आरोपी अचलसिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी ने न सिर्फ उसका यौन शोषण किया, बल्कि उसके बैंक खाते से लाखों रुपए व सोने-चांदी के आभूषण भी ऐंठ लिए। महिला होमगार्ड की तबीयत खराब रहने लगी तो आरोपी ने उससे दूरियां बनाना शुरू कर दिया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More