BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती को चाकूओं से गोदा

सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती को चाकूओं से गोदाइलाहाबाद । इलाहाबाद में एक बार फिर इश्क की सनक में प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया। युवती से एक तरफा प्रेम में डूबे सिरफिरे आशिक ने युवती को चाकुओं से गोद डाला। युवती की मदद के लिये मां दौड़ी तो उस पर भी वार कर दिये। गुहार सुनकर परिजन व पड़ोसी दौड़े तो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर युवक भाग निकला। मामले में आरोपी व उसके तीन साथियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी की तो सभी घर छोड़कर भाग निकले।

लड़कर बचाई जान

मामला इलाहाबाद के थरवई श्रम चंडी गांव का है। यहां रविवार रात लगभग 2 बजे धीरेंद्र नाम के युवक ने, बीए में पढने वाली छात्रा अंजना के घर धावा बोल दिया। बिस्तर पर सो रही अंजना पर उसने चाकू से वार किया तो वह दर्द से चीख पड़ी। आवाज सुनकर बगल में सो रही मां भी उठ गयी। मां बेटी, सनकी धीरेंद्र से जान बचाने के लिये भिड़ गई। मदद की गुहार दोनों लगाने लगी लेकिन सनकी बार-बार वार करता रहा। जब घर के बाहर पड़ोसियों में हलचल हुयी तो धीरेंद्र को बाहर खड़े दोस्तों ने भागने के लिये आवाज दी। जिसके बाद सभी अंधेरे में भाग निकले।

एक तरफा प्यार की कहानी

संजय पाल की चार बेटियों में सबसे छोटी बेटी अंजना बीए की पढाई कर रही है। गांव का धीरेंद्र उसे आये दिन परेशान करता था। कई बार उसने अंजना से प्रेम प्रस्ताव रखा। जिस पर अंजना ने उसे कड़ी फटकार लगाई थी और परिजनों को जानकारी दे दी। लेकिन धीरेंद्र का इश्क पागलपन में बदलने लगा। वह हर कीमत पर अंजना को पाने के लिये धमकी देने लगा था। उसने अपने दोस्तों के साथ अंजना को सबक सिखाने का प्लान बनाया। लेकिन अंजना अब घर से बाहर नहीं जाती थी। जिस पर धीरेंद्र ने घर के अंदर ही उसे मारने का प्लान बनाया।

घर छोड़कर सब भागे 

किसी तरह अंजना की जान तो बच गई है। लेकिन दहशत के साथ अब वह अस्पताल में है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर धीरेन्द्र समेत चार के खिलाफ थरवई थाने में मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू की तो सभी घर छोड़कर भाग निकले।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More