BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रोहतक में निर्भया जैसी दरिंदगी, गैंगरेप-हत्या के बाद कुचल दी खोपड़ी

रोहतक में निर्भया जैसी दरिंदगी, गैंगरेप-हत्या के बाद कुचल दी खोपड़ीरोहतक । निर्भया मामले में फांसी की सजा का फैसला सुनाए जाने के चंद रोज बाद रोहतक में वैसी ही दरिंदगी दोहराए जाने का मामला सामने आया है। यहां सात लोगों ने एक महिला के साथ पहले गैंगरेप किया, उसके प्राइवेट पाट्र्स को क्षतिग्रस्त किया, फिर उसके सिर को गाड़ी से कुचल दिया। आरोपियों ने इस युवती को उस वक्त अगवा कर लिया था जब वह काम पर जा रही थी। यह वारदात 9 मई को घटी और इसका खुलासा 12 मई को हुआ जब युवती की क्षत-विक्षत लाश रोहतक के आईएमटी एरिया के एक खाली प्लॉट में पड़ी मिली।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवती का पोस्टमॉर्टम करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. एसके धतरवाल ने बताया कि विक्टिम का गैंगरेप करके किसी तेज धारदार वाले हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को क्षत-विक्षत कर दिया गया। बाद में आरोपियों ने उसकी पहचान खत्म करने के लिए उसके सिर पर गाड़ी चढ़ा दी। फॉरेंसिक टीम का कहना है कि गैंगरेप के बाद उसे तड़पा-तड़पाकर उसके शरीर को क्षत-विक्षत किया गया। कम से कम 7 लोगों ने उसका रेप किया। उसकी खोपड़ी की हड्डियां इस कदर टूटी हुई हैं कि उस पर गाड़ी चढ़ाई गई थी। उसके साथ किस कदर बर्बरता की गई, इसका अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि उसके शरीर के भीतर तक काफी चोटें हैं।

शव को कुत्तों ने नोचा

रोहतक के आईएमटी में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव को कुत्तों ने नोच रखा था। चरवाहों ने सड़ी-गली लाश पड़ी होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीएम अस्पताल भेजा। सोनीपत में रहने वाले युवती के माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती की लाश मिली तो पहचान के लिए उन्हें रोहतक बुलाया गया। बेटी की लाश देखकर उनका बुरा हाल था। उन्होंने अपने पड़ोसी पर इस घटना का आरोप लगाते हुए उसके लिए मौत की सजा की मांग की। घरवालों की तहरीर के आधार पर उनके पड़ोसी मुख्य अभियुक्त सुमित को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के कोलपुर गांव का रहने वाला सुमित तलाकशुदा युवती पर पिछले काफी समय से शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती के बार-बार इनकार करने पर वह करीब एक सप्ताह पहले अपने साथियों को लेकर उनके घर पहुंचकर झगडऩे लगा।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More