देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अजमेर । रामगंज थाना क्षेत्र में आईपीएस मोनिका सेन ने पर्ची के माध्यम से सट्टा खेलते 14 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इससे 46 हजार रुपए नकद, 14 मोबाइल, 5 मोटर साइकिल सहित 4 कैलकुलेटर जब्त किए हैं। आईपीएस मोनिका सेन ने बताया कि पिछले कई दिनों से भगवान गंज इलाके में सट्टे की सूचना मिल रही थी। इसके बाद गुरुवार को पुलिस की तीन टीमें बनाकर मुमेंटो बार में दबिश दी गई। वहां कई लोग पर्ची के माध्यम से सट्टा खेल रहे थे। पुलिस ने 14 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी व रामगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर दीपक भी गिरफ्तार किया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी