BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जमीन विवाद में दो महिलाओं को ट्रैक्टर से कुचला

जमीन विवाद में दो महिलाओं को ट्रैक्टर से कुचलाबूंदी । जिले के बंबूली गांव में गुरुवार देर रात जमीन के विवाद में दबंगों ने दो महिलाओं की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी। एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी महिला की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक अन्य घायल का टोंक जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर एक जीप को आग लगा दी।

बूंदी के पुलिस उपाधीक्षक महेन्द्र मेघवंशी के अनुसार देर रात जमीन पर कब्जा करने की नीयत से एक पक्ष के लोग दो ट्रैक्टरों से जमीन जोतने लगे। वहीं एक जीप में उनके कुछ हथियारबंद साथी निगरानी कर रहे थे। जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दबंगों ने राधा देवी पत्नी सूरजमल धाकड़ और फूला बाई पत्नी बद्री धाकड़ को ट्रैक्टर से कुचल दिया। राधा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं फूला बाई ने जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल शंकर को टोंक जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने देई, नैनवां, करवर और इंद्रगढ़ पुलिस की चार टीमें गठित कर जगह-जगह दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने कालू खटीक एवं सांवरलाल मीणा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बंबूली गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More