BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

घर में सो रही लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म

घर में सो रही लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्मअमेठी । जिले मेंं मानवता एकबार फिर शर्मशार हुई। गुरूवार को एक बार फिर गौरीगंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की गांव के ही एक युवक की हवस का शिकार हो गई। अमेठी में इसके पहले भी कई जगहों पर नाबालिग लड़कियों को अपराधी अपनी हवस का शिकार बनाते आए हैं। पुलिस प्रशासन ने इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ लिपापोथी की है। योगी सरकार में एंटी रोमियों अभियान तो चलाया लेकिन कुछ ही दिनों में अभियान धाराशाही हो गया। आपको बताते चले कि अमेठी में ऐसी शर्मनाक घटना करने वाले अपराधियों का कोई नया कारनामा नहीं है। 

बीते दिनों मुंशीगंज थाने, मुसाफिरखाना थाना, अमेठी थाना क्षेत्र में विगत सप्ताह हुए नाबालिग लड़कियों की आबरू लूटने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि पुनः एक दरिंदे ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। 

दरअसल पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गौरीगंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली र्निभया घर के कामकाज के बाद घर में आराम कर रही थी। देर रात को गांव के ही युवक जाफिर पुत्र छोटे ने उसे अगवा कर अपनी हवस का शिकार बना डाला। सुध बेसुध हालात में पीड़ित युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने बिना, देरी करते हुए कोतवाली पहुंचकर गांव निवासी जाफिर के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरपी शाही ने बताया कि पीडित कि तहरीर पर आरोपी युवक को यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज कर पास्को एक्ट में जेल भेज दिया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More