BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अजमेर । अलवर गेट थाना क्षेत्र के नगर इलाके में गुरुवार को प्रशिक्षु आईपीएस मोनिका सेन के नेतृत्व में जुए के खिलाफ की गई कार्रवाई में 21 जुआरियों को पकड़ा। वहीं 73 हजार रुपए, 34 मोबाइल सहित 6 बाइकें सहित 9 केलकुलेटर जब्त किए गए। अलवर गेट के नगर क्षेत्र स्थित लूनकरणसर का हत्था स्थित जगह पर खेले जा रहे जुए की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 21 जुआरियों को सट्टा खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर मुखबिर की सूचना इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान जुए के सरगना धर्मेंद्र व सन्नी मौके से फरार हो गए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अमृतसर । विद्या सागर मेंटल हॉस्पिटल में एक इलाजे दौरान युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बलात्कार करने वाला आरोपी और कोई नहीं बल्कि पीड़ित युवती का मौसा है जो युवती की देखभाल के लिए हॉस्पिटल रहा था पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है आरोपी मौसा अभी फरार है। पीड़ित युवती सोमा रानी मेंटल हॉस्पिटल में अपना इलाज पिछले ढेड़ महीने से करवा रही थी। पीड़ित युवती का मौसा इन्दर सिंह उसकी देखभाल के लिए उसके साथ ही रह रहा था। कल युवती ने अपने साथ हुए बलात्कार के बारे में डॉक्टर को बताया। डॉक्टर ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने युवती के मौसा इन्दर सिंह पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फाजिल्का का रहने वाला है। पकड़ने के लिए अलग अलग जगह पर छापेमारी की जा रही है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

जींद । लेनदेन के विवाद में अपह्रत किए गए एक व्यापारी ने होशियारी दिखाते हुए व्हाट्सअप का उपयोग किया और अपनी जान बचा ली। जुलाना कस्बा निवासी इस व्यापारी से कुछ लोग एक लाख रुपए मांगते थे। ये कई दिनों से उन्हें बहाने बना रहा था।  जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में दवाओंं की दुकान करने वाले विजय का रविवार दिन में 11 बजे चार युवकों ने अपहरण कर लिया और उसे जुलाना के इर्द गिर्द घुमाते रहे। उसे खेतों में लेकर पीटा भी गया। इसी दौरान विजय ने मोबाइल पर अपनी फोटो खींचकर पत्नी के पास वाट्सएप पर भेज दिया। इससे उसकी पत्नी को अपहरण होने का पता चल गया। पत्नी ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात्रि नौ बजे कार में सवार विजय को मुक्त कराया और तीन अपहर्ताओं गांव बधाना के रहने वाले सचिन, जुलाना के सुनील उर्फ शीला जुलाना और फरमाना के आशीष को गिरफ्तार कर लिया। उनका चौथा साथी दिल्ली पुलिस में तैनात रामगढ़ गांव निवासी नरेंद्र भाग निकला। जुलाना चौकी इंचार्ज कृष्ण खर्ब ने बताया कि अभियुक्तों को विजय से एक लाख तीन हजार रुपये लेने थे, इसी कारण विजय का अपहरण किया गया   साभार-khaskhabar.com  

Read More

भरतपुर । शहर के सुसाइड पोइंट सुजान गंगा नहर में सोमवार शाम एक युवती का शव तैरता नजर आया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मथुरा गेट चैकी ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाया और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस जांच में युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोटा। बोरखेड़ा थाना इलाके में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के मुताबिक संगीता की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। पीहर पक्ष का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग संगीता को परेशान करने लगे ओर दहेज की मांग करने लगे। मृतका के पिता ने मृतका के ससुर और पति पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि मृतका के ढाई साल का बेटा भी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लिया है। साथ ही महिला का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

धौलपुर । जिले के निहालगंज थाना इलाके के मोदी तिराहे पर 27 वर्षीय एक युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक आगरा निवासी विशाल काफी दिनों से अपने नाना के यहां मोदी तिराहे पर धौलपुर में रहता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डॉ. मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक़ आगरा निवासी विशाल पुत्र संजय अग्रवाल काफी दिनों से अपने नाना के यहां मोदी तिराहे पर धौलपुर में रह रहा था। उसके नाना और अन्य परिजन धौलपुर शहर में ही किसी दूसरे मकान में रहते हैं। शनिवार शाम जब नाना ने विशाल के मोबाइल पर फोन किए तो फोन रिसीव नहीं हुए। इस पर उसके मामा देखने के लिए मोदी तिराहा स्थित मकान पर आए तो विशाल पंखे पर बने फंदे पर लटका था। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी आगरा में रहने वाले मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी देर रात धौलपुर पहुंच गए। पुलिस ने रविवार को शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

गाजियाबाद । इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बाप अपनी 2 मासूम बेटियों से कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। दोनों मासूम बच्चियों की मां का देहांत काफी समय पहले हो गया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स ने अपनी 12 साल और 13 साल की मासूम बेटियों को कई महीनों तक अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद भी इसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। दोनों मासूम अपने पिता के साथ विजयनगर थाना क्षेत्र के बाग इलाके में रहती हैं और विजयनगर के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक बालिका ने अपनी टीचर को पिता की हैवानियत के बारे में बताया। टीचर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टीचर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

तरनतारन । पुलिस ने अपने बेटे को अगवा करने के आरोप में उसी के पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रशपाल सिंह है और उसका अपनी बीवी के साथ पिछले 6 महीने से झगड़ा चल रहा था। आरोपी रशपाल ने अपनी पत्नी को तंग करने और अपने ही बेटे करने की साजिश रच डाली।  पुलिस के मुताबिक आरोपी रशपाल का अपनी पत्नी सावित्री से पिछले 6 महीनो से झगड़ा चल रहा था और दोनों अलग अलग रहते थे रशपाल दुवारा अपनी बीवी को तंग करने के लिए अपने ही बेटे को अगवा करने की साजिश रच डाली। स्कूल जाकर अपने किसी साथी के साथ बेटे अरुण का मुँह बांध कर ले गए। पुलिस का कहना है की जब उनके पास ये मामला आया तो सबसे पहले उन्होंने रशपाल के घर में छापेमारी की लेकिन रशपाल भी घर से नदारद पाया गया फिर जाल बिछा कर आरोपी रशपाल को और बच्चे को बरामद कर लिया गया  दूसरी तरफ आरोपी रशपाल अपने आपको बेकसूर बता रहा है रशपाल का कहना है की वह अपने बेटे को अपनी बहन के घर ले गया था उसने उसे किडनैप नहीं किया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

हिसार । कुटेल गांव में जन्मी 24 वर्षीय हिमानी को करनाल जिले की पहली महिला पायलेट बनने का गौरव प्राप्त नही हो सका। अपनी ट्रेनिंग की आखिरी उड़ान के पंद्रह मिनट बाद ही एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। इस फ्लाइट के बाद हिमानी का कोर्स कम्प्लीट हो जाता ओर वह करनाल जिले की पहली महिला पायलट बनती। जिससे हिमानी के पैतृक गांव कुटेल में मातम पसर गया, जहां उसको ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।  महाराष्ट्र के गोङ्क्षदया के बिरसी हवाई अड्डे से बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ट्रेनी पायलेट हिमानी कल्याण ने अपने ट्रेनर के साथ उड़ान भरी थी। हिमानी दो साल से ट्रेनिंग ले रही थी और उसकी ट्रेनिंग की यह आखिरी उड़ान थी। तीन घंटे बाद वह पायलट बनने वाली थी लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद ही मध्यप्रदेश स्थित बालाघाट से 65 किलोमीटर दूर लावनी और महाराष्ट्र के देवरी गांव के बीच ट्रेनी एयरक्राफ्ट वैनगंगा नदी में क्रैश हो गया।  हिमानी के परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट के बाद हिमानी का कोर्स कम्प्लीट हो जाता ओर वह करनाल जिले की पहली महिला पायलट बनती । परिजनों ने बताया कि एयर क्राफ्ट के उड़ान भरते ही चन्द मिनट में प्लेन क्रैश हो गया । हिमानी के पिता एयर फोर्स से रिटायर हो चुके है और अब इंडिगो एयर लाइंस में कार्यरत है । पिछले कई दशकों से दिल्ली के द्वारका मोड पर रह रहे थे। हिमानी के पिता का सपना था कि उसकी बेटी पायलट बने । गुरुवार की दोपहर हिमानी का शव उसके पैतृक गांव कुटेल में लाया गया । अपनी होनहार बेटी की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम पसर गया । हिमानी का अंतिम संस्कार कुटेल गांव में किया गया सभी ग्राम वासियो ने उसे नम आंखों से अंतिम विदाई दी।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

बांसवाड़ा । कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने गत रात खांदू कॉलोनी भवानपुरा स्थित घाटोल लेम्प्स व्यवस्थापक के सूने घर को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात तथा पन्द्रह हजार रुपए नकद ले गए। वारदात के वक्त घाटोल लेम्पस व्यवस्थापक खांदू कॉलोनी भवानपुरा निवासी दिग्विजयसिंह पुत्र प्रहलाद चूंडावत अपने दादा की मौत होने के बाद पूरे परिवार के साथ चार दिन पूर्व अपने गांव अगरपुरा गए थे। मंगलवार को यहां रह रहे इनके भाई ने मुख्यद्वार खुला एवं ताला टूटा देखा तो दिग्विजयसिंह को इसकी जानकारी दी। इस पर वो घर पहुंचे। मुख्यद्वार के दोनों ताले टूटे हुए थे और भीतर आलमारी तथा संदूक टूटा था। आलमारी में रखे करीब 13-14 तोला वजनी सोने के जेवरात तथा पन्द्रह हजार की नकदी थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कुरुक्षेत्र । पुलिस की अपराध शाखा एक ने लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल व एक मंगल सूत्र बरामद हुआ है। आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के दो साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की अपराध शाखा एक प्रभारी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लूट व चोरी के आरोप में खेड़ी मारकंडा निवासी भगोड़े सुख¨वद्र ¨सह उर्फ सुखी को गिरफ्तार किया। सुखविन्दर सिंह दो साल से भगोड़ा था और लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अजय उर्फ काली, संदीप उर्फ डोडा, मकेश उर्फ गोलू उर्फ टुंडा व नीरज के साथ मिल कर जिले में कई वारदातें की हैं। इस संबंध में डेरा बुर्जवाला निवासी कश्मीर ने नौ जून 2016 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह झांसा चुंगी के पास रात को घर पर जाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार हो कर दो युवक आए और उसे झांसा की ओर जाने के लिए कहा। वह उसके साथ स्कूटी पर सवार हो गया। गांव भिवानी खेड़ा पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से नकदी व मोबाइल छीन लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी नीरज निवासी श्याम कालोनी के साथ मिलकर सेक्टर सात से एक औरत का पर्स व मोबाइल छीना था। उसके पर्स में एक हजार रुपये थे। इसके अलावा करीब 11 माह पहले उसने संदीप उर्फ डोडा के साथ मिलकर एक महिला का मोबाइल छीना था। अक्टूबर 2016 में इंद्रा कॉलोनी निवासी मुकेश उर्फ टुंडा के साथ मिलकर सब्जी मंडी से एक व्यक्ति के हाथ से थैला छीना था। थैले में 25 हजार रुपये व कागजात थे।  नवंबर 2016 में श्याम कॉलोनी निवासी नीरज के साथ मिलकर वश्ठि कॉलोनी में एक महिला से पर्स छीना था, जिसमें सोने का मंगलसूत्र व जेवरात थे। गहन पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने व दिल्ली निवासी मोनू ने मिलकर गांव दुधला के पास चाकू की नोक पर पर्स व मोबाइल छीन था। वहीं भद्रकाली मंदिर के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। एक साल पहले सुख¨वद्र ने दीदार नगर निवासी अजय उर्फ काली के साथ मिलकर मसीता हाउस से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। वहीं देवी लाल पार्क के बाहर से एक मोटरसाइकिल चुराई थी। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त पर तीन मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल व एक मंगलसूत्र बरामद किया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मछलीशहर । ससुराल में हो रही शादी में अपने पिता और साथ आयी पुत्री की ससुराल पक्ष वालों ने पिटाई कर दी। जिससे पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि बरसठी थाना क्षेत्र के धानापुर गांव निवासी 52 वर्षीय मुनिराज पाल अपनी 25 वर्षीय बेटी ऋचा पाल की शादी कुछ वर्षो पूर्व मछलीशहर थाना क्षेत्र सरांवा गांव के राजेश पाल के साथ की थी। ससुराल आने के बाद कुछ महीनों बाद ही ससुराल वालों ने ऋचा की बिदाई कर मायके उसके पिता के यहाँ भेज दिया । किन्तु कई वर्ष बीतने के बाद भी ससुराल वालों ने जब ऋचा की बिदाई नहीं करवाई तो उसके पिता ने ही रविवार को ऋचा की ससुराल में अपने देवर की हो रही शादी में शामिल कराने की आश लिए अपनी बिटिया ऋचा को लेकर सरांवा पहुँच गये। पिता पुत्री को देखते ही ससुराल पक्ष वालों ने दोनों को वापस जाने का दबाव बनाने लगे । जब वह दोनों नहीं गए तो पति राजेश व अन्य घर के लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के अन्य लोगों ने दोनों को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ पर दोनों का इलाज चल रहा है।  पिता ने मछलीशहर कोतवाली में ससुराल वालो के खिलाफ तहरीर दे दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय सिंह यादव ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया गया है, जांच की जा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More