देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जोधपुर । रातानाड़ा थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक महिला होमगार्ड ने अपने ही साथी पर यौन शोषण व लाखों रुपए और आभूषण हड़पने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पहले से शादीशुदा था और काफी समय से ये दोनों साथ ही रह रहे थे, लेकिन अचानक दूरियां बनाने के बाद महिला होमगार्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार महिला होमगार्ड की शिकायत पर अचलसिंह चौहान के खिलाफ यौन शोषण व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एफसीआई में कर्मचारी है। वह पहले से शादीशुदा और एक संतान का पिता है। महिला होमगार्ड का आरोप है कि वह कुछ समय से आरोपी अचलसिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी ने न सिर्फ उसका यौन शोषण किया, बल्कि उसके बैंक खाते से लाखों रुपए व सोने-चांदी के आभूषण भी ऐंठ लिए। महिला होमगार्ड की तबीयत खराब रहने लगी तो आरोपी ने उससे दूरियां बनाना शुरू कर दिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला
भारत ने इंग्लैंड को 347 रन से रौंदा, महिला टेस्ट में अब तक के सबसे बड़े रन अंतर से जीत दर्ज की