BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लूट व चोरी करने वाला गिरोह पकड़ में आया, कई वारदातें स्वीकारी

लूट व चोरी करने वाला गिरोह पकड़ में आया, कई वारदातें स्वीकारीकुरुक्षेत्र । पुलिस की अपराध शाखा एक ने लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल व एक मंगल सूत्र बरामद हुआ है। आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों के दो साथियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस की अपराध शाखा एक प्रभारी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लूट व चोरी के आरोप में खेड़ी मारकंडा निवासी भगोड़े सुख¨वद्र ¨सह उर्फ सुखी को गिरफ्तार किया। सुखविन्दर सिंह दो साल से भगोड़ा था और लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अजय उर्फ काली, संदीप उर्फ डोडा, मकेश उर्फ गोलू उर्फ टुंडा व नीरज के साथ मिल कर जिले में कई वारदातें की हैं। इस संबंध में डेरा बुर्जवाला निवासी कश्मीर ने नौ जून 2016 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह झांसा चुंगी के पास रात को घर पर जाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार हो कर दो युवक आए और उसे झांसा की ओर जाने के लिए कहा। वह उसके साथ स्कूटी पर सवार हो गया। गांव भिवानी खेड़ा पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से नकदी व मोबाइल छीन लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी नीरज निवासी श्याम कालोनी के साथ मिलकर सेक्टर सात से एक औरत का पर्स व मोबाइल छीना था। उसके पर्स में एक हजार रुपये थे। इसके अलावा करीब 11 माह पहले उसने संदीप उर्फ डोडा के साथ मिलकर एक महिला का मोबाइल छीना था। अक्टूबर 2016 में इंद्रा कॉलोनी निवासी मुकेश उर्फ टुंडा के साथ मिलकर सब्जी मंडी से एक व्यक्ति के हाथ से थैला छीना था। थैले में 25 हजार रुपये व कागजात थे। 

नवंबर 2016 में श्याम कॉलोनी निवासी नीरज के साथ मिलकर वश्ठि कॉलोनी में एक महिला से पर्स छीना था, जिसमें सोने का मंगलसूत्र व जेवरात थे। गहन पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने व दिल्ली निवासी मोनू ने मिलकर गांव दुधला के पास चाकू की नोक पर पर्स व मोबाइल छीन था। वहीं भद्रकाली मंदिर के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। एक साल पहले सुख¨वद्र ने दीदार नगर निवासी अजय उर्फ काली के साथ मिलकर मसीता हाउस से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। वहीं देवी लाल पार्क के बाहर से एक मोटरसाइकिल चुराई थी। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त पर तीन मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल व एक मंगलसूत्र बरामद किया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More