BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आखिरी उड़ान बनी हिमानी की मौत की उड़ान, हुआ अंतिम संस्कार

आखिरी उड़ान बनी हिमानी की मौत की उड़ान, हुआ अंतिम संस्कारहिसार । कुटेल गांव में जन्मी 24 वर्षीय हिमानी को करनाल जिले की पहली महिला पायलेट बनने का गौरव प्राप्त नही हो सका। अपनी ट्रेनिंग की आखिरी उड़ान के पंद्रह मिनट बाद ही एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। इस फ्लाइट के बाद हिमानी का कोर्स कम्प्लीट हो जाता ओर वह करनाल जिले की पहली महिला पायलट बनती। जिससे हिमानी के पैतृक गांव कुटेल में मातम पसर गया, जहां उसको ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 

महाराष्ट्र के गोङ्क्षदया के बिरसी हवाई अड्डे से बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ट्रेनी पायलेट हिमानी कल्याण ने अपने ट्रेनर के साथ उड़ान भरी थी। हिमानी दो साल से ट्रेनिंग ले रही थी और उसकी ट्रेनिंग की यह आखिरी उड़ान थी। तीन घंटे बाद वह पायलट बनने वाली थी लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था। उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद ही मध्यप्रदेश स्थित बालाघाट से 65 किलोमीटर दूर लावनी और महाराष्ट्र के देवरी गांव के बीच ट्रेनी एयरक्राफ्ट वैनगंगा नदी में क्रैश हो गया। 

हिमानी के परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट के बाद हिमानी का कोर्स कम्प्लीट हो जाता ओर वह करनाल जिले की पहली महिला पायलट बनती । परिजनों ने बताया कि एयर क्राफ्ट के उड़ान भरते ही चन्द मिनट में प्लेन क्रैश हो गया । हिमानी के पिता एयर फोर्स से रिटायर हो चुके है और अब इंडिगो एयर लाइंस में कार्यरत है । पिछले कई दशकों से दिल्ली के द्वारका मोड पर रह रहे थे। हिमानी के पिता का सपना था कि उसकी बेटी पायलट बने । गुरुवार की दोपहर हिमानी का शव उसके पैतृक गांव कुटेल में लाया गया । अपनी होनहार बेटी की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम पसर गया । हिमानी का अंतिम संस्कार कुटेल गांव में किया गया सभी ग्राम वासियो ने उसे नम आंखों से अंतिम विदाई दी।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More