BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अपह्रत व्यापारी ने व्हाट्स अप का उपयोग कर बचाई जान

अपह्रत व्यापारी ने व्हाट्स अप का उपयोग कर बचाई जानजींद । लेनदेन के विवाद में अपह्रत किए गए एक व्यापारी ने होशियारी दिखाते हुए व्हाट्सअप का उपयोग किया और अपनी जान बचा ली। जुलाना कस्बा निवासी इस व्यापारी से कुछ लोग एक लाख रुपए मांगते थे। ये कई दिनों से उन्हें बहाने बना रहा था। 

जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में दवाओंं की दुकान करने वाले विजय का रविवार दिन में 11 बजे चार युवकों ने अपहरण कर लिया और उसे जुलाना के इर्द गिर्द घुमाते रहे। उसे खेतों में लेकर पीटा भी गया। इसी दौरान विजय ने मोबाइल पर अपनी फोटो खींचकर पत्नी के पास वाट्सएप पर भेज दिया। इससे उसकी पत्नी को अपहरण होने का पता चल गया।

पत्नी ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात्रि नौ बजे कार में सवार विजय को मुक्त कराया और तीन अपहर्ताओं गांव बधाना के रहने वाले सचिन, जुलाना के सुनील उर्फ शीला जुलाना और फरमाना के आशीष को गिरफ्तार कर लिया। उनका चौथा साथी दिल्ली पुलिस में तैनात रामगढ़ गांव निवासी नरेंद्र भाग निकला। जुलाना चौकी इंचार्ज कृष्ण खर्ब ने बताया कि अभियुक्तों को विजय से एक लाख तीन हजार रुपये लेने थे, इसी कारण विजय का अपहरण किया गया  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More