देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गाजियाबाद । इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बाप अपनी 2 मासूम बेटियों से कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। दोनों मासूम बच्चियों की मां का देहांत काफी समय पहले हो गया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
इस शख्स ने अपनी 12 साल और 13 साल की मासूम बेटियों को कई महीनों तक अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद भी इसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। दोनों मासूम अपने पिता के साथ विजयनगर थाना क्षेत्र के बाग इलाके में रहती हैं और विजयनगर के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक बालिका ने अपनी टीचर को पिता की हैवानियत के बारे में बताया। टीचर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टीचर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद
माता-पिता बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद