BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्याधौलपुर । जिले के निहालगंज थाना इलाके के मोदी तिराहे पर 27 वर्षीय एक युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक आगरा निवासी विशाल काफी दिनों से अपने नाना के यहां मोदी तिराहे पर धौलपुर में रहता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डॉ. मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक़ आगरा निवासी विशाल पुत्र संजय अग्रवाल काफी दिनों से अपने नाना के यहां मोदी तिराहे पर धौलपुर में रह रहा था। उसके नाना और अन्य परिजन धौलपुर शहर में ही किसी दूसरे मकान में रहते हैं। शनिवार शाम जब नाना ने विशाल के मोबाइल पर फोन किए तो फोन रिसीव नहीं हुए। इस पर उसके मामा देखने के लिए मोदी तिराहा स्थित मकान पर आए तो विशाल पंखे पर बने फंदे पर लटका था। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी आगरा में रहने वाले मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी देर रात धौलपुर पहुंच गए। पुलिस ने रविवार को शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More