BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जींद । यहां एक झोपड़ी में आग लगने से तीन मासूम बच्चे जिंदा जल गए और 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में दो बच्चे और एक महिला है। दोनों बच्चों को रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का किसी को कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शिकारपुर के रहने वाले सोनू ने अर्बन एस्टेट जींद में रहने वाले वकील जयभगवान का बेरी का बाग ठेके पर ले रखा था। हांसी रोड पर बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे स्थित इसी बाग में झोंपड़ी डालकर निसार और उसके साले सानू का परिवार रहता था। आग लगने के कारणों का किसी को पता नहीं, लेकिन इससे पहले कि कोई समझ पाता, आग ने भयानक रूप ले लिया। सोनू ने बताया कि उनका परिवार सोया हुआ था कि अचानक तपन सी महसूस हुई। देखा तो झोंपड़ी में आग लगी हुई थी। यह देखते ही चीख पुकार मच गई। उन्होंने चिल्लाकर लोगों को बुलाया और सभी को बाहर निकाला। तब तक वे बुरी तरह झुलस गए थे। वह अपनी 12 साल की भानजी फक्कू और 2 साल की बेटी जोया को ही निकाल पाया था। तब तक उसकी पत्नी शकीरा के अलावा उसकी 6 साल की बेटी अफ्शा, 4 साल का बेटा पिसान और 4 महीने की बेटी जिया आग में झुलस चुके थे। जैसे ही उसने सभी को बाहर निकाला, देखते ही देखते उसकी आंखों के सामने अफ्शा, पिसान और जिया ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी शकीरा, 2 साल की बेटी जोया और भांजी (12) पुत्री निसार को बचा लिया गया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़ । एक बेटी बार-बार अपनी मां से शिकायत करती रही और मां उसकी शिकायत को नजर अंदाज करती रही। मां की यह गलती उसकी बेटी पर भारी पड़ गई। मां की इस गलती की वजह से बेटी को अब जिंदगी भर का दर्द मिला है। यह दर्द देने वाला उसका पिता ही है। कलयुगी पिता ने ऐसा घिनौनी काम किया है, जिससे रिश्ते तार-तार हो गए। पिता ने बेटी को हवस का शिकार बनाया, जब बेटी ने मां से शिकायत की तो मां ने इसे हल्के में ले लिया। घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल की है। पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सौतेला पिता पहले भी उससे कई बार गलत हरकत कर चुका था। इस बारे में उसने अपनी मां को भी बताया था, परंतु मां उसे ही डांट देती थी। उसकी मां ही उस पर गलत काम करने का दबाव बनाती थी। इसी के चलते सौतेले पिता का हौसला बढ़ गया था। सात अप्रैल को सौतेला पिता उसे स्कूल से बहाना बनाकर घर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।  महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में महावीर चौकी पुलिस ने बच्ची के बयान पर उसकी मां को गिरफ्तार कर नारनौल न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।  भाग गया आरोपी पिता मां द्वारा बात नहीं सुने जाने पर पीडि़ता ने पड़ोसियों को घटना से अवगत कराया। इस पर पुलिस को भी अवगत करवाया गया, परंतु पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी दरवाजे की जाली तोड़ गाड़ी लेकर फरार हो गया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । एक शातिर ने बैंककर्मी बनकर एक युवक से मोबाइल पर एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी जुटाकर हजारों रुपए की ऑनलाइन चपत लगा दी। इस संबंध में पीडि़त ने ब्रह्मपुरी थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि शाहपुरा बाग आमेर रोड निवासी महेश चंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया। फोनकर्ता ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताया और झांसा देकर एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी जुटा ली। इसके बाद खाते से 50 हजार रुपए की ऑनलाइन चपत लगा दी। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीडि़त को ऑनलाइन ठगी का पता चला। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर शातिर ठग की तलाश कर रही है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

भीलवाड़ा । नागौरी गार्डन में प्रिंटिग प्रेस पर पैसों के लेनदेन को लेकर प्रेस पर कार्यरत एक कर्मचारी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद युवक गंभीर घायल हो गया। हमले के बाद युवक को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं चाकू मारने वाला आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नागौरी गार्डन स्थित कमला प्रिंटिग प्रेस पर तिलक नगर निवासी दीपक खोईवाल ने बिल बुक छपाने के लिए दी थी। गुरूवार शाम को वह बिल बुक लेने गया और वहां पर पैसों को लेकर उनमें कहासूनी हो गई। इस पर प्रेस संचालक के बेटे मुकेश शर्मा ने वहां रखी कागज काटने वाली ब्लेेड से उस पर हमला कर दिया। खोईवाल ने उसके वार को रोका, जिससे उसकी हथेली पर चोट लगी। गुर्जर ने कहा कि मुकेश को दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

करौली । गुढ़ाचन्द्रजी रोड पर बुधवार को चौहान धर्म कांटे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एम्बूलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया। वहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। धौलेटा गांव निवासी रामहरी मीना (18) पुत्र प्रकाश चंद मीना व अलकेश पुत्र चिरंजीलाल मीना अपने गांव से शादी के कार्ड देने के लिए गुढ़ाचन्द्रजी की ओर से नादौती आ रहे थी। चौहान धर्म कांटे के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर घायल रामहरी को सडक़ से गुजर रहे लोगों ने उठाकर पास ही पाटौर पोश के नीचे छाया में पहुंचाया। सूचना पर मौक पर पहुंची एम्बूलेंस ने दोनों युवकों को नादौती चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने रामहरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल अलकेश को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि रामहरी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अभी कोई प्राथमिकी नहीं मिली है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

हिसार । नेशनल क्रिकेट प्लेयर छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी विद्यानंद व उसकी महिला दोस्त की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। इस मामले में पीड़िता के परिजन आईजी अमिताभसिंह ढिल्लो से मुलाकात की। अपराधी को पकड़ने की गुहार की। आईजी ने जल्द पकड़ने और जांच करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में एक आरोपी संत आत्मानंद गिरफ्तार हो चुका है। पीड़िता के परिजनों ने मामले में जांच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में विकेट कीपर है। इसी साल राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। खेलों में छात्रा ने कई मेडल व पुरस्कार जीते हैं। पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मेनका गांधी केंद्रीय महिला कल्याण मंत्री, चीफ जस्टिस पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, चेयरमैन मानवाधिकार आयोग दिल्ली, कविता जैन महिला कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार, डीजीपी हरियाणा, चेयरपर्सन महिला आयोग हरियाणा चंडीगढ़ को पत्र भेजकर न्याय दिलाने व उचित सहायता देने की मांग करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने व जान माल की सुरक्षा की मांग की है। यह है मामला गौरतलब है कि क्रिकेट खिलाड़ी एवं बीए अंतिम वर्ष की छात्रा की सहपाठी का दोस्त है आत्मानंद। जिसका दोस्त विद्यानंद है। उक्त छात्रा की सहपाठी ने कथाकार विद्यानंद के साथ उसकी दोस्ती करवाई थी। दोनों फोन पर बात करते-करते एक-दूसरे से प्रेम करने लग गए थे। 19 मार्च को विद्यानंद ने शादी का झांसा देकर छात्रा को हरिद्वार बुला लिया था। वहां उसके साथ होटल में दो बार दुष्कर्म किया था। फिर उसे पानीपत तक छोड़ने आया और चला गया। जब छात्रा ने अपने घर पहुंचकर विद्यानंद से फोन पर बात करते हुए शादी करने के लिए कहा तो जवाब मिला था कि `हू आर यू`।  इस बात से खफा और अपनों की इज्जत की खातिर छात्रा ने जहर निगल लिया था। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया था। कुछ दिन बाद होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। तब पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवा दिया था। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि इस मामले में महिला व पुरुष जांच अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मुख्य आरोपी विद्यानंद व महिला मित्र को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बरेली । ननद की शादी में उपहार देने की खातिर दोबारा पीसी ज्वैलर्स शोरूम में चोरी करने पहुँची देवरानी-जेठानी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। दो साल पहले भी वे इसी ज्वैलर्स के शोरूम से सोने की चेन चोरी कर ले गई थीं। जिन्हें आज कर्मचारियों ने पहचान लिया और सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया। सीओ डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं ने 1 अगस्त 2015 को एक युवक के साथ पीसी ज्वैलर्स के शोरूम से आभूषण चोरी कर ले गईं थी। उनकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि ज्वैलर्स ने कर्मचारियों से चोरी गए माल की कीमत वसूल कर ली थी। पुलिस के मुताबिक हिरासत में ली गईं देवरानी-जेठानी फरीदपुर के नकटिया निवासी उमा पत्नी राजेश, सरिता पत्नी सोनू व दिवाकर हैं। बताया जाता है कि आज चोरनियों की ननद की बारात आ रही है। ननद को उपहार देने के लिए वे चोरी करने गईं थी। उनकी हरकत को देखते हुए कर्मचारियों ने पहचान लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

गाजियाबाद । पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद 50 हजार के ईनामी बदमाश को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 कार्बाइन, 1 पिस्टल ओर एक गाड़ी बरामद की है। शातिर बदमाश सुमित जाट पर पूरे 50 हज़ार का ईनाम घोषित था। सुमित पर दिल्ली एनसीआर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।  सुमित मूलतः मेरठ का रहने वाला है और सोमवार को वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गाजियबाद आया था जिसकी मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने इसको कविनगर थाना क्षेत्र के रहीसपुर गांव के पास से घेर लिया। जहां इस बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी इस पर फायरिंग की ओर दोनों बदमाशो को धर दबोचा। वहीं जहां इस बदमाश के पकड़े जाने से गाजियबाद पुलिस अपनी पीठ खुद थपथपा रही है वहीं शुरू से ही ये मुठभेड़ की फांस पुलिस के गले मे चुभ रही है। मसलन खुद गाजियबाद एसएसपी प्रेस वार्ता के दौरान ये कहते नजर आए कि कुछ पुकिसकर्मी भी इनकी जांच के दायरे में है। जो इस बदमाश को पुलिस की कार्यवाही की सूचना दिया करते थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । शास्त्री नगर थाना पुलिस ने शास्त्रीनगर में कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तीनों के पास से लाखों रुपए का हिसाब, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रफीक, आशिफ, आबिद हैं। तीनों एक मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने तीनों के पास से एक टीवी, एक लैपटॉप, छह मोबाइल और 20 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

फतेहाबाद । गांव मेहूवाला मे घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। इनके द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों मे आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनो ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की है।  भट्टू थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि 30 वर्षिय जयकरण और 27 वर्षिय कविता की शादी 14 वर्ष पहले हुई थी और इनका 12 वर्ष का बच्चा भी है। देर रात को दोनो ने संदिग्ध परिस्थितियों मे जहरीले पदार्थ का सेवन करके सुसाईड कर ली। फिलहाल पुलिस को दोनो का कोई सुसाईड नोट नही मिला है। पुलिस की ओर से इसे घरेलू कलह के चलते उठाया गया कदम माना जा रहा है और उसी के आधार पर आगामी कारवाई की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि परिजनो के बयान पर आधार पर पुलिस की ओर से कारवाई को अमल मे लाया जाएगा।फिलहाल मामले मे परिजनो की ओर चुप्पी साधी गई हैं, परिजन मामले मे मिडिया को जानकारी देने से भी बचते हुए नजर आए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

गाजियाबाद । शहर में एक 12 साल की बालिका से उसके सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची बीमार हो गई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पीड़ित बच्ची ने नर्स को अपनी आप बीती बताई जिसके बपाद एक स्थानीय एनजीओ ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया है।  हालांकि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है जिस पर एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पत्रकारों से भी बदतमीजी की साथ ही उनसे कैमरे छीनने की भी कोशिश की। एनजीओ का कहना है कि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करके मामले को दबाना चाहती है जबकि पुलिस का कहना है कि हमारा कम्प्यूटर ऑपरेटर नया आया है उसे टाइप करना नहीं आता। एनजीओ की माने तो पीड़ित बच्ची की मां मानसिक रोगी है जिसका फायदा उठाकर सौतेला पिता उससे दुष्कर्म करता है और सड़कों पर भीख मंगवाता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेरठ । जिलाधिकारी आवास पर आज एक परिवार ने अपने बेटे का शव रखकर प्रदर्शन किया और इंसाफ की मांग की। जानकारी के मुताबिक मेरठ के गंगानगर के उम्मेदनगर गाँव के निवासी दीपक का 29 मार्च को मेरठ के जिला अस्पताल में पैर का आपरेशन किया गया। इसके बाद दीपक के शरीर में डाक्टरों की लापरवाही के कारण इन्फैक्शन हो गया और उसे चार दिन जिला अस्पताल में रखकर मेरठ मेडिकल कालेज भेज दिया गया। मेडीकल कालेज के डाक्टर भी दीपक का ठीक से इलाज नहीं कर पाये और उन्होंने 5 दिन उसे मेडीकल कालेज में रखने के बाद एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली के लिए रैफर कर दिया। 12 अप्रैल की रात में दीपक की मौत हो गय़ी। मेडिकल काॅलेज और एलएनजेपी अस्पताल के डाक्टरों का मानना है कि दीपक की मौत की वजह इलाज में लापरवाही से उसके शरीर में फैला इन्फैक्शन था। डीएम आवास पर दीपक का शव लेकर आये परिजनों ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग की है। जिलाधिकारी ने गंगानगर थाने में आरोपी डाक्टरों के खिलाफ दीपक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More