देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । एक शातिर ने बैंककर्मी बनकर एक युवक से मोबाइल पर एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी जुटाकर हजारों रुपए की ऑनलाइन चपत लगा दी। इस संबंध में पीडि़त ने ब्रह्मपुरी थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि शाहपुरा बाग आमेर रोड निवासी महेश चंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया। फोनकर्ता ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताया और झांसा देकर एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी जुटा ली। इसके बाद खाते से 50 हजार रुपए की ऑनलाइन चपत लगा दी। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीडि़त को ऑनलाइन ठगी का पता चला। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर शातिर ठग की तलाश कर रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
7 हजार गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 10,600 रुपए तक कम हुई
मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना में ग्राहक को मिलेगा एक करोड़ रुपए जीतने का मौका