देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंडीगढ़ । एक बेटी बार-बार अपनी मां से शिकायत करती रही और मां उसकी शिकायत को नजर अंदाज करती रही। मां की यह गलती उसकी बेटी पर भारी पड़ गई। मां की इस गलती की वजह से बेटी को अब जिंदगी भर का दर्द मिला है। यह दर्द देने वाला उसका पिता ही है। कलयुगी पिता ने ऐसा घिनौनी काम किया है, जिससे रिश्ते तार-तार हो गए। पिता ने बेटी को हवस का शिकार बनाया, जब बेटी ने मां से शिकायत की तो मां ने इसे हल्के में ले लिया। घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल की है।
पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सौतेला पिता पहले भी उससे कई बार गलत हरकत कर चुका था। इस बारे में उसने अपनी मां को भी बताया था, परंतु मां उसे ही डांट देती थी। उसकी मां ही उस पर गलत काम करने का दबाव बनाती थी। इसी के चलते सौतेले पिता का हौसला बढ़ गया था। सात अप्रैल को सौतेला पिता उसे स्कूल से बहाना बनाकर घर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में महावीर चौकी पुलिस ने बच्ची के बयान पर उसकी मां को गिरफ्तार कर नारनौल न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
भाग गया आरोपी पिता
मां द्वारा बात नहीं सुने जाने पर पीडि़ता ने पड़ोसियों को घटना से अवगत कराया। इस पर पुलिस को भी अवगत करवाया गया, परंतु पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी दरवाजे की जाली तोड़ गाड़ी लेकर फरार हो गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज