BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

घर में आ रही थी बरात और देवरानी-जिठानी पहुंच गई चोरी करने

घर में आ रही थी बरात और देवरानी-जिठानी पहुंच गई चोरी करनेबरेली । ननद की शादी में उपहार देने की खातिर दोबारा पीसी ज्वैलर्स शोरूम में चोरी करने पहुँची देवरानी-जेठानी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। दो साल पहले भी वे इसी ज्वैलर्स के शोरूम से सोने की चेन चोरी कर ले गई थीं। जिन्हें आज कर्मचारियों ने पहचान लिया और सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया।

सीओ डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं ने 1 अगस्त 2015 को एक युवक के साथ पीसी ज्वैलर्स के शोरूम से आभूषण चोरी कर ले गईं थी। उनकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि ज्वैलर्स ने कर्मचारियों से चोरी गए माल की कीमत वसूल कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक हिरासत में ली गईं देवरानी-जेठानी फरीदपुर के नकटिया निवासी उमा पत्नी राजेश, सरिता पत्नी सोनू व दिवाकर हैं। बताया जाता है कि आज चोरनियों की ननद की बारात आ रही है। ननद को उपहार देने के लिए वे चोरी करने गईं थी। उनकी हरकत को देखते हुए कर्मचारियों ने पहचान लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More