देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गाजियाबाद । पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद 50 हजार के ईनामी बदमाश को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 कार्बाइन, 1 पिस्टल ओर एक गाड़ी बरामद की है। शातिर बदमाश सुमित जाट पर पूरे 50 हज़ार का ईनाम घोषित था। सुमित पर दिल्ली एनसीआर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
सुमित मूलतः मेरठ का रहने वाला है और सोमवार को वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गाजियबाद आया था जिसकी मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने इसको कविनगर थाना क्षेत्र के रहीसपुर गांव के पास से घेर लिया। जहां इस बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी इस पर फायरिंग की ओर दोनों बदमाशो को धर दबोचा। वहीं जहां इस बदमाश के पकड़े जाने से गाजियबाद पुलिस अपनी पीठ खुद थपथपा रही है वहीं शुरू से ही ये मुठभेड़ की फांस पुलिस के गले मे चुभ रही है। मसलन खुद गाजियबाद एसएसपी प्रेस वार्ता के दौरान ये कहते नजर आए कि कुछ पुकिसकर्मी भी इनकी जांच के दायरे में है। जो इस बदमाश को पुलिस की कार्यवाही की सूचना दिया करते थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
7 हजार गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा