देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मछलीशहर । ससुराल में हो रही शादी में अपने पिता और साथ आयी पुत्री की ससुराल पक्ष वालों ने पिटाई कर दी। जिससे पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताते हैं कि बरसठी थाना क्षेत्र के धानापुर गांव निवासी 52 वर्षीय मुनिराज पाल अपनी 25 वर्षीय बेटी ऋचा पाल की शादी कुछ वर्षो पूर्व मछलीशहर थाना क्षेत्र सरांवा गांव के राजेश पाल के साथ की थी। ससुराल आने के बाद कुछ महीनों बाद ही ससुराल वालों ने ऋचा की बिदाई कर मायके उसके पिता के यहाँ भेज दिया । किन्तु कई वर्ष बीतने के बाद भी ससुराल वालों ने जब ऋचा की बिदाई नहीं करवाई तो उसके पिता ने ही रविवार को ऋचा की ससुराल में अपने देवर की हो रही शादी में शामिल कराने की आश लिए अपनी बिटिया ऋचा को लेकर सरांवा पहुँच गये। पिता पुत्री को देखते ही ससुराल पक्ष वालों ने दोनों को वापस जाने का दबाव बनाने लगे । जब वह दोनों नहीं गए तो पति राजेश व अन्य घर के लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के अन्य लोगों ने दोनों को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ पर दोनों का इलाज चल रहा है।
पिता ने मछलीशहर कोतवाली में ससुराल वालो के खिलाफ तहरीर दे दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय सिंह यादव ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया गया है, जांच की जा रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पितृ पक्ष में इन चीजों का किया जाता है दान, प्रसन्न होते हैं पूर्वज, आती है आर्थिक समृद्धि
गैंगस्टर असीम मुठभेड़ में घायल
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश