BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आग लगने से तीन मासूम जिंदा जले, 6 की हालत गंभीर

आग लगने से तीन मासूम जिंदा जले, 6 की हालत गंभीरजींद । यहां एक झोपड़ी में आग लगने से तीन मासूम बच्चे जिंदा जल गए और 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में दो बच्चे और एक महिला है। दोनों बच्चों को रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया है।

आग लगने के कारणों का किसी को कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शिकारपुर के रहने वाले सोनू ने अर्बन एस्टेट जींद में रहने वाले वकील जयभगवान का बेरी का बाग ठेके पर ले रखा था।

हांसी रोड पर बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे स्थित इसी बाग में झोंपड़ी डालकर निसार और उसके साले सानू का परिवार रहता था। आग लगने के कारणों का किसी को पता नहीं, लेकिन इससे पहले कि कोई समझ पाता, आग ने भयानक रूप ले लिया। सोनू ने बताया कि उनका परिवार सोया हुआ था कि अचानक तपन सी महसूस हुई। देखा तो झोंपड़ी में आग लगी हुई थी। यह देखते ही चीख पुकार मच गई। उन्होंने चिल्लाकर लोगों को बुलाया और सभी को बाहर निकाला। तब तक वे बुरी तरह झुलस गए थे।

वह अपनी 12 साल की भानजी फक्कू और 2 साल की बेटी जोया को ही निकाल पाया था। तब तक उसकी पत्नी शकीरा के अलावा उसकी 6 साल की बेटी अफ्शा, 4 साल का बेटा पिसान और 4 महीने की बेटी जिया आग में झुलस चुके थे।

जैसे ही उसने सभी को बाहर निकाला, देखते ही देखते उसकी आंखों के सामने अफ्शा, पिसान और जिया ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी शकीरा, 2 साल की बेटी जोया और भांजी (12) पुत्री निसार को बचा लिया गया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More