देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना काल में जहां स्वयं को सुरक्षित रख पाना मुश्किल हो रहा है वहीं नर्स अंजू शर्मा (जीएनएम) के.डी. मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर मथुरा में अपनी सेवाएं लगातार दे रही हैं। स्वयं के साथ परिवार को सुरक्षित रख रही हैं तथा आसपास के लोगों को इस कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरूक कर अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी के साथ निभा रही हैं।
थायरॉइड की बीमारी और एक किडनी होने के बाद भी पिछले वर्ष से ही नर्स अंजू शर्मा कोरोना के मरीजों की सेवा में लगी हैं। घर पर सास-ससुर और तीन बच्चों की देखभाल के साथ जमुनापार के गांव लोहवन स्थित अपने घर से करीब पचास किलोमीटर दूर के.डी. मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर तक आना-जाना वहाँ ड्यूटी करना और शाम को नियमित स्नान करना इनकी दिनचर्या में शामिल है।
अंजू बताती हैं कि सावधानी पूर्वक साफ-सफाई, मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ हेल्दी भोजन से वह स्वयं और अपने परिवार को इस भयंकर रोग से दूर रखे हुए हैं। अन्य लोगों को भी इसी तरह की सलाह देती हैं।
अंजू ने लोगों से अपील की है कि वह खुद को कभी पैनिक न होने दें, घर में सकारात्मक माहौल बनाकर रखें और सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। इनके सेवाभाव को देखते हुए कोरोना वारिर्य के रूप में कुछ संस्थान उन्हें सम्मानित भी कर चुके हैं और कई संस्थान उनका सम्मान करना चाह रहे हैं लेकिन अभी वह इसके लिए मना कर देती हैं। उनका मानना है कि स्वयं के सम्मान से ज्यादा इस समय पीड़ितों की मदद करना है।













Related Items
वृंदावन के तीन मंजिला होटल में लगी भीषण आग, दो जिंदा जले
पति पर था पत्नी की हत्या का आरोप, चार माह बाद जिंदा लौटी
यूपी में एक महिला और 2 बच्चों को जिंदा जलाया