BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वृंदावन के तीन मंजिला होटल में लगी भीषण आग, दो जिंदा जले

मथुरा। गुरुवार की वृंदावन में बसेरा ग्रुप के होटल वृंदावन गार्डन में भीषण आग लग गई। आग का पता चलते ही आनन फानन में होटल में ठहरे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अग्निकांड में दो लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलसे हैं। एक को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। मृतकों की पहचान तीस वर्षीय मथुरा निवासी उमेश व 40 वर्षीय कासगंज निवासी वीरी सिंह के रूप में हुई है। दोनों मृतकों की पहचान उस समय हुई जब आग पर काबू पाने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड के कर्मचारी होटल के अंदर पहुंचे तो दोनों शव बुरी तरह से जली हुई अवस्था में मिले। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की दमकलों ने होटल में लगी आग पर काबू पाया। यह होटल तीन मंजिला है और सबसे ऊपरी मंजिल जिस पर होटल का स्टोर रूम बना हुआ है सुबह करीब साढ़े पांच बजे लोगों को आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने का पता चलते ही होटल में अफरा तफरी मच गई। होटल में ठहरे लोग बदहवास से बाहर की ओर भागने लगे। होटल में आग लगने की सूचना पर तीन एम्बुलेंस, पुलिस की 108 नंबर की गाड़ी और फायर बिग्रेड की गाडि़यां मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। होटल की जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन मंजिल की है। इसमें पहली में रेस्टोरेंट्स, दूसरी में किचन और तीसरी में गोदाम है। आग की शुरुआत गोदाम से हुई है। वहीं, इसी बिल्डिंग से सटी बगल में दूसरी ब्लॉक है, उसमें 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें सूरत और हिसार और जम्मू के पर्यटक ठहरे हुए थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सुबह होटल के टॉप फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली। जिसकी बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। टॉप फ्लोर में गोदाम में दो कर्मचारी सो रहे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More