BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यूपी में एक महिला और 2 बच्चों को जिंदा जलाया

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला और उसके 2 बच्चों को उनके किराएदार ने उनके ही घर में आग लगाकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को देर शाम उर्सला हॉर्समैन अस्पताल में मां ने भी दम तोड़ दिया। बाद में पता चला कि आरोपी अवनीश प्रजापति (25) का भी अपराध करने के बाद भागते समय एक्सीडेंट हो गया। अवनीश ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। अवनीश की पत्नी ऊषा महिला कांस्टेबल है।

खबरों के मुताबिक, अवनीश ने कथित तौर पर नगरसेवक जितेंद्र यादव की पत्नी 29 वर्षीय अर्चना और उनकी 5 साल की बेटी अक्षिता और 15 महीने के बेटे हनू पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अर्चना किचेन में थी। उसके 2 बच्चे भी वहीं उसके साथ थे और जितेंद्र घर के दूसरे हिस्से में था। अचानक अवनीश किचेन में आया और उसने अर्चना समेत दोनों बच्चों को पेट्रोल से सराबोर कर दिया और उन्हें आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर जितेंद्र और उसके पड़ोसी तीनों को बचाने के लिए दौड़े और पुलिस को भी सूचना दी।

अपराध करने के बाद अवनीश मौके से भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने अवनीश को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने के चलते उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा, "पता चला है कि अवनीश अवसाद में है। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वो क्या वजह थी, जिसने उसे अपराध करने के लिए प्रेरित किया।"


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More