BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायलकरौली । गुढ़ाचन्द्रजी रोड पर बुधवार को चौहान धर्म कांटे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एम्बूलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया। वहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया।

धौलेटा गांव निवासी रामहरी मीना (18) पुत्र प्रकाश चंद मीना व अलकेश पुत्र चिरंजीलाल मीना अपने गांव से शादी के कार्ड देने के लिए गुढ़ाचन्द्रजी की ओर से नादौती आ रहे थी। चौहान धर्म कांटे के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर घायल रामहरी को सडक़ से गुजर रहे लोगों ने उठाकर पास ही पाटौर पोश के नीचे छाया में पहुंचाया। सूचना पर मौक पर पहुंची एम्बूलेंस ने दोनों युवकों को नादौती चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने रामहरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल अलकेश को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि रामहरी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अभी कोई प्राथमिकी नहीं मिली है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More