BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

फरीदकोट । दसवीं के नतीजों में फेल होने के बाद एक विद्यार्थी ने घर में ही फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसी ही तरह एक ओर नौजवान जो बीते दिनों फरीदकोट शहर में से भेदभरी हालत में लापता हो गया था की भी लाश मिलने की सूचना मिली हैं। जानकारी अनुसार कुलविन्दर सिंह (16) पुत्र मलकीत सिंह निवासी बाज़ीगर बस्ती फरीदकोट शहर के एक नामी स्कूल' में दसवीं क्लास का विद्यार्थी था ओर दसवीं क्लास के पेपर देने उपरांत नतीजे का बहुत ही बेसब्री के साथ इन्तज़ार कर रहा था। नतीजे घोषित होने पर जब वह फेल हुआ तो मानसिक तनाव में आ गया। आखिर में उसने घर में ही फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद सारा परिवार सदमे में है। कुलविन्दर सिंह के पिता मलकीत सिंह ने बताया कि उसके तीन बेटे पर एक बेटी में से कलविन्दर सिंह सब से छोटा था, परंतु बीती अचानक मानसिक परेशानी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया जिस से पूरा परिवार सदमे में है।  इसी ही तरह आदर्श नगर के निवासी एक नौजवान प्रकाश सिंह (22) पुत्र सुखविन्दर सिंह शुक्रवार की शाम से ही लापता हो गया थी,जिस की सीटी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने उपरांत गुंमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर खोज जारी थी परंतु अज बाद दोपहर उसकी लाश हुनामगढ़ के पास से मिली है,जिस की पुलिस प्रशासन की तरफ से बारीकी के साथ जांच पड़ताल की जा रही है जिससे घटना के सही कारन का पता लग सके। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नूंह । जिले के पुन्हाना उपमंडल के तुसैनी गांव के दलित युवती ने गांव के ही कुछ लोगों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने इस बारे में कोई कार्यवाही नहीं की।  पीडित ने अदालत की शरण ली जिसमें उसने एक याचिका पंजाब एंवम हरियाणा हाई कोर्ट में दायर की। जिसमें उसे इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। इसके बाद पीडित ने 24 मई को अपना मेडिकल परीक्षण कराने और धारा 164 सीआरपीसी के अर्न्तगत अपना बयान दर्ज कराने बारे मोबााईल कोर्ट पिनगवां में अपनी दरखास्त पेश की। मजिस्ट्रेट ने 26 मई को थाना प्रबंधक पुन्हाना को उचित कार्यवाही के लिए आदेश दिया। जिस पर पुन्हाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में तुसैनी गांव निवासी बाबूराम पुत्र चेतराम ने बताया कि 15 अप्रैल को वो अपने रिश्तेदार पप्पू निवासी बेला पलवल के वहां राजमिस्त्री का काम करने के लिए गया था। 9 मई को जब वो वापिस अपने गांव आया तो उसकी पत्नि ने बताया की पडौस में रहने वाले सुनील पुत्र हरिकिशन, सुनील पुत्र प्रभू, आलम पुत्र अब्दुल गनी, हाजर पुत्र महमूद, जफरू पुत्र इमामूद्दीन ने उसकर पत्नि व छोटे बच्चों को घर में कैद कर उसकी लडकी के साथ बारी बारी से बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी मोबाईल से विडियो भी बनाई , घर में रखी दो किलो चांदी व अन्य जेवर हडप लिए साथ ही शिकायत करने पर विडियो को नेट पर डालने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

धौलपुर। जिले के सरमथुरा थाना इलाके के खरौली गांव में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरमथुरा अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात मुनेश पुत्र रामबाबू की कुछ लोगों ने हत्या कर दी और शव खेत में छोड़ गए। पुलिस ने शव सरमथुरा अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप कर मामले में जांच शुरू कर दी है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

झज्जर । हरियाणा की सुर्खियों में आई डांसर प्रीति पांचाल की संदेहास्पद स्थितयों में मौत हो गई। प्रीति के एक साथी ने पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। प्रीति जींद जेल में हुए कार्यक्रम से चर्चित हो गई थी। इस हादसे में घायल तीसरा साथी अभी गंभीर हालत में है।  पुलिस एक तरफ घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई कर रही है। वहीं कलाकार की मौत से सहमे परिजन प्रीति की हत्या होने का शक जाहिर कर रहे हैं।  वीरवार रात के समय प्रीति झज्जर में आयोजित एक भजन कार्यक्रम से अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहादुरगढ़ स्थित अपने घर लौट रही थी। कबलाना गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर एक सवारी जीप से हो गई। इस घटना में प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रीति के एक साथी पवन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बिजली विभाग में कार्यरत्त पवन कलाकार प्रीति के पड़ोस में रहता था और रात के समय उसे लेने के लिए झज्जर गया था। वहीं इस हादसे में नया गांव निवासी मनोज को भी चोटें आई हैं।  प्रति के परिजनों का कहना है कि प्रीति के गले और पवन के पेट में गहरे चोट के निशान थे। जिन्हे देख कर लगता है कि दोनों की हत्या हुई है। उनका कहना है कि प्रीति को गाड़ी चालक ने टक्कर उसकी हत्या करने के इरादे से ही मारी है। इसलिए उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है।  झज्जर थाने के एडिशनल एस एच ओ अमित कुमार ने बताया कि घायल मनोज के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए है। अब यह घटना महज एक हादसा है या फिर कलाकर प्रीति और उसके साथी की मौत के पीछे कोई षडयंत्र रचा गया है। इसका खुलासा तो गाड़ी चालक की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।  बता दें कि प्रीति जींद की जेल में हुए डांस के बाद सुर्खियों में आई थीं। वह 6 बहनों में सबसे छोटी थीं और कार्यक्रमों में स्टेज शो करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थीं। प्रीति का परिवार बहादुरगढ़ के लाईनपार क्षेत्र में एक छोटे से मकान में रहता है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

झांसी । लाख प्रयासों के बाद भी योगी शासन में महिलाओं और लड़कियों की आबरु सुरक्षित नहीं रह पा रही है। एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दबंगों ने एक किशोरी का तमंचे के बल पर पहले अपहरण किया। इसके बाद दिल्ली ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। यह घटना है बुन्देलखण्ड के झांसी जनपद की। जहां पीड़िता ने झांसी एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। किशोरी का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उसे जबरन मुस्लिम बनाकर उससे निकाह कर लिया। इसके बाद अब शिकायत करने पर धमका रहा है। एसएसपी कार्यालय पहुंची यह 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है। किशोरी का कहना है कि वह जनपद के थाना समथर क्षेत्र के ग्राम कहूरा की रहने वाली है। 6 मई को वह सुबह मोंठ बैंक में अपनी स्कोलरशिप लेने गई हुई थी। जहां गांव के रहने वाले मौसम खां अपने मौसी के लड़के मुस्ताक के साथ बैंक पहुंचा। जहां उन्होंने बैंक के अंदर से निकलकर उससे कहा कि आज शनिवार होने के कारण बैंक से रुपए नहीं निकलेंगें। वह वापस गांव जा रहे हैं वह भी चले। इस पर किशोरी तैयार हो गई और गांव के लिये निकल गए। दोनों उसे गांव न ले जाकर पूंछ ले गये। जब किशोरी ने इसका विरोध करने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचे के बल पर शोर मचाने से मना कर दिया। इसके बाद उसे वे दिल्ली ले गये। जहां अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होने किशोर से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गरौठा लाया गया। जहां जबरन उसे मुस्लिम बनाकर उससे निकाह किया गया। यहीं नहीं किशोरी को उन लोगों ने जबरन मांस भी खिलाया। इधर किशोरी के पिता ने समथर थाने में शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस उसे गरौठा से मुक्त करा लाई। किशोरी इतनी भयभीत हो गई कि किसी प्रकार जब उसने आप बीती सुनाई तो परिजन इसकी शिकायत थाने की पुलिस के पास पहुंची जहां पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया। परेशान किशोरी अपने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने न्याय की गुहार लगाई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बूंदी । शहर के युवा वकील, बार कौंसिल के पदाधिकारी और मालव धाकड़ समाज बूंदी के जिलाध्यक्ष धनराज मालव की बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब धनराज मालव बून्दी से तालेडा अदालत जा रहे थे। इसी दौरान घोड़ा पछाड़ नदी की पुलिया पर अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें कोटा रैफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही धनराज मालव की मौत हो गई। वकील की मौत के बाद जिले के दर्जनों वकील घटनास्थल और अस्पताल परिसर पहुंचे और शोक जताया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अमृतसर । एसटीएफ ने आधा किलो हेरोइन के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी हेरोइन की कीमत लगभग ढाई करोड़ रूपये है। ये हेरोइन पाकिस्तान से आयी थी। एसटीएफ ने युवको पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पकडे गए युवको की पहचान सुखदेव सिंह और दिलबाग सिंह के रूप में हुई है  एसटीएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार के मुताबिक इन लोगो को गॉव माझा सिंह से गिरफ्तार किया है और दोनों युवक पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे। इनकी सहायता बॉर्डर एरिया के रहने वाले बिक्रमजीत सिंह के जरिये हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाते थे और उसी के जरिये हेरोइन मंगवाते थे पुलिस के मुताबिक इन लोगो पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अंबाला । बहू से पारिवारिक विवाद के दौरान दादा ने पोते को पाने के लिए एेसी कर हरकत कर दी कि उसे हवालात में जाना पड़ गया। दादा गुरदेव ने अपने 2 साथियों की मदद से ढाई साल के पोते काकू का किडनेप कर गाड़ी में लेकर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने अम्बाला से बच्चे के दादा सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।  जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी सुनीता की शादी 2013 में रामगढ़ (पंचकूला) के रवि कुमार के साथ हुई थी। शादी के 1 वर्ष बाद उसके पास लड़का हुआ था लेकिन विवाह के 2 वर्ष बाद उसके पति की दुर्घटना में मौत हो गई। कुछ समय बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। उसके बाद बच्चे के संरक्षण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।  बताया जाता है कि बच्चे के दादा ने उसको अपनाने के लिए पंचकूला कोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है लेकिन रविवार को करीब 11 बजे बच्चे का दादा गुरदेव, नरेंद्र कुमार व सैंटी निवासी रामगढ़ गाड़ी लेकर प्रतापगढ़ पहुंचे। गांव से कुछ दूरी पर उसकी लड़की व उसके परिजनों से कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक जा पहुंची। मौके को भांपते हुए नरेंद्र कुमार व सैंटी निवासी रामगढ़ ने बच्चे को उनसे छीनकर कार में डाला और फरार हो गए।  वीटी की सूचना पर थाना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को अम्बाला से बच्चे सहित काबू कर लिया और बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक युवक ने कहासुनी होने पर पड़ोसी को चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नारायण सोनी निवासी शिवशक्ति कालोनी ने मामला दर्ज कराया कि उसका भाई राजकुमार विश्वकर्मा कालोनी में रहता है। उसके पड़ोस में रहने वाला मनीष कुमावत आए दिन शराब पीकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है। रविवार को मनीष कुमावत, बाबूलाल, पुष्पा देवी मकान के अंदर आ गए और मनीष ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद राजकुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीकानेर । शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र भैरूंजी मंदिर के पीछे एक घर में घुसे बदमाश हजारों रुपए व लाखों की कीमत के जेवर ले गए। इस बारे में कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है। परिवादी अशोक पुत्र छोटुलाल माली ने कोतवाली थाने में दर्ज मामले में बताया कि माता-पिता घर से बाहर गए थे। इस दौरान परिवादी के घर में चोरी की नीयत से संतोष, दीपक उर्फ केकड़ा, गोपाल घुस गए। आरोपी 3 किलोग्राम चांदी-सोने के गहने तथा 15 हजार रुपए फरार हो गए। परिवादी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संतोष, दीपक उर्फ केकड़ा, गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले की जांच एएसआई भानीराम कर रहे हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

पीलीभीत ।। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी में दो बहनेें खेलेते-खेलते शारदा नदी में गिर गई और डूबने लगीं। ग्रामीणों ने कोशिश करके एक को बचा लिया जबकि दूसरी शारदा नदी की तेज धार में बह गई। तेज बहाव में बही दूसरी बहन का अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम उसको ढूंढने का प्रयास कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव मटेहना में जनपद लखीमपुर के गांव गुलाबपुर की निर्मला अपनी दो बेटियों माधुरी (7) व पुष्पा (5) के साथ अपनी ननद के घर आई हुई थी। गांव के पास से ही शारदा नदी की हरदोई ब्रांच नहर भी निकलती है। दोनों बच्चियां नहर के किनारे खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बहने नहर में जा गिरीं। बच्चियों की आवाज पास में ही बैठे कुछ ग्रामीणों ने सुनी तो लोग नहर के पास आ गये उन्होंने देखा कि दोनों बच्चियां नहर के गहरे पानी में गोता खा रही हैं। कई लोग नहर में बच्चियों को बचाने के लिये कूद गये लेकिन बामुश्किल वो माधुरी को ही बचा पाये वहीं पुष्पा का अभी भी कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के हस्तक्षेप के बाद हरदोई ब्रांच नहर बंद कर दी गई है ताकि पुष्पा की तलाश की जा सके। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अमेठी । जिले मेंं मानवता एकबार फिर शर्मशार हुई। गुरूवार को एक बार फिर गौरीगंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की गांव के ही एक युवक की हवस का शिकार हो गई। अमेठी में इसके पहले भी कई जगहों पर नाबालिग लड़कियों को अपराधी अपनी हवस का शिकार बनाते आए हैं। पुलिस प्रशासन ने इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ लिपापोथी की है। योगी सरकार में एंटी रोमियों अभियान तो चलाया लेकिन कुछ ही दिनों में अभियान धाराशाही हो गया। आपको बताते चले कि अमेठी में ऐसी शर्मनाक घटना करने वाले अपराधियों का कोई नया कारनामा नहीं है।  बीते दिनों मुंशीगंज थाने, मुसाफिरखाना थाना, अमेठी थाना क्षेत्र में विगत सप्ताह हुए नाबालिग लड़कियों की आबरू लूटने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि पुनः एक दरिंदे ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।  दरअसल पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गौरीगंज कोतवाली के एक गांव की रहने वाली र्निभया घर के कामकाज के बाद घर में आराम कर रही थी। देर रात को गांव के ही युवक जाफिर पुत्र छोटे ने उसे अगवा कर अपनी हवस का शिकार बना डाला। सुध बेसुध हालात में पीड़ित युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने बिना, देरी करते हुए कोतवाली पहुंचकर गांव निवासी जाफिर के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरपी शाही ने बताया कि पीडित कि तहरीर पर आरोपी युवक को यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज कर पास्को एक्ट में जेल भेज दिया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More