BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नहर में डूबी दो बहनें, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरी की तलाश जारी

नहर में डूबी दो बहनें, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरी की तलाश जारीपीलीभीत ।। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी में दो बहनेें खेलेते-खेलते शारदा नदी में गिर गई और डूबने लगीं। ग्रामीणों ने कोशिश करके एक को बचा लिया जबकि दूसरी शारदा नदी की तेज धार में बह गई। तेज बहाव में बही दूसरी बहन का अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम उसको ढूंढने का प्रयास कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव मटेहना में जनपद लखीमपुर के गांव गुलाबपुर की निर्मला अपनी दो बेटियों माधुरी (7) व पुष्पा (5) के साथ अपनी ननद के घर आई हुई थी। गांव के पास से ही शारदा नदी की हरदोई ब्रांच नहर भी निकलती है। दोनों बच्चियां नहर के किनारे खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बहने नहर में जा गिरीं। बच्चियों की आवाज पास में ही बैठे कुछ ग्रामीणों ने सुनी तो लोग नहर के पास आ गये उन्होंने देखा कि दोनों बच्चियां नहर के गहरे पानी में गोता खा रही हैं। कई लोग नहर में बच्चियों को बचाने के लिये कूद गये लेकिन बामुश्किल वो माधुरी को ही बचा पाये वहीं पुष्पा का अभी भी कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के हस्तक्षेप के बाद हरदोई ब्रांच नहर बंद कर दी गई है ताकि पुष्पा की तलाश की जा सके।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More