BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ड्रेन की सफाई न होने से डूबी किसानों की फसल

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने आरोप लगाया कि कई गांवों के किसानों की फसल ड्रेन की सफाई नहीं होने की वजह से डूब गई है। यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील पर पहुंच कर एक ज्ञापन भी सौंपा। इन लोगों का कहना है कि ईखू ड्रेन की सफाइ न होने के कारण किसानों की फसल डूबी है।

ढोकलावास, बिरजी की नगरिया, करहारी आदि गांवों के खेतों में बरसात के दिनों में भरने वाला पानी ड्रेन से होकर निकल जाता है जिससे फसल के डूब कर नष्ट होने की नौबत नहीं आती है। इस बार ड्रेन की सफाई नहीं हुई, जिसकी वजह से बरसात का पानी खेतों में ही भरा है और धान की फसल डूब गई।

इस दौरान किसान नेताओं ने कहाकि जिला प्रशासन किसानों की फसल का सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई करे। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। उप जिलाधिकारी मांट के मौजूद नहीं होने पर नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राजपूत, तीर्थपाल सिंह राघव, चंद्रमोहन सिंह, जितेन्द्र सिंह, बनवारी लाल, विशम्भर सिंह आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More