BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बहू से था विवाद, दादा ने पोते के लिए कर दिया ये कांड..

बहू से था विवाद, दादा ने पोते के लिए कर दिया ये कांड..अंबाला । बहू से पारिवारिक विवाद के दौरान दादा ने पोते को पाने के लिए एेसी कर हरकत कर दी कि उसे हवालात में जाना पड़ गया। दादा गुरदेव ने अपने 2 साथियों की मदद से ढाई साल के पोते काकू का किडनेप कर गाड़ी में लेकर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने अम्बाला से बच्चे के दादा सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी सुनीता की शादी 2013 में रामगढ़ (पंचकूला) के रवि कुमार के साथ हुई थी। शादी के 1 वर्ष बाद उसके पास लड़का हुआ था लेकिन विवाह के 2 वर्ष बाद उसके पति की दुर्घटना में मौत हो गई। कुछ समय बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। उसके बाद बच्चे के संरक्षण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। 

बताया जाता है कि बच्चे के दादा ने उसको अपनाने के लिए पंचकूला कोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है लेकिन रविवार को करीब 11 बजे बच्चे का दादा गुरदेव, नरेंद्र कुमार व सैंटी निवासी रामगढ़ गाड़ी लेकर प्रतापगढ़ पहुंचे।

गांव से कुछ दूरी पर उसकी लड़की व उसके परिजनों से कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक जा पहुंची। मौके को भांपते हुए नरेंद्र कुमार व सैंटी निवासी रामगढ़ ने बच्चे को उनसे छीनकर कार में डाला और फरार हो गए। 

वीटी की सूचना पर थाना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को अम्बाला से बच्चे सहित काबू कर लिया और बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More