BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पीएचडी छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पीएचडी छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोटनई दिल्ली। आईआईटी-दिल्ली परिसर के नालंदा अपार्टमेंट में 27 साल की एक पीएचडी छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पीएचडी छात्रा मंजुला देवक का शव मंगलवार शाम उसके फ्लैट में फंदे से लटका पाया गया। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का पति और सास-ससुर भोपाल में रहते हैं।

पुलिस ने कहा कि उपसंभागीय मजिस्ट्रेट मामले की जांच करेंगे। पुलिस मंजुला के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मंजुला का शव नालंदा अपार्टमेंट के फ्लैट में मंगलवार शाम 7.40 बजे लटकी हुई मिली। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि मंजुला ने खुदकुशी किस वजह से की। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, केस की जांच सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट करेंगे। मंजुला की शादी 2013 में वॉटर रिसोर्सेस के स्टूडेंट रहे रितेश विरहा से हुई थी। रितेश और उसका परिवार भोपाल में रहता हैं। बिस्वाल के मुताबिक, मंजुला की फैमिली को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More