देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। होली मिलन समारोह भी ब्रज की होली का हिस्सा बनते जा रहे हैं। कभी चैपाल और नुक्कड़ों पर जुटने की परंपरा रही थी। आधुनिक जीवन की भाग दौड भरी जिंदगी में होली मिलन समारोह इसी परिवर्तित रूप है। कोसीकलां के श्री बिहारी जी मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें होली के भजन एवं रसिया कलाकारों ने पेश कर सभी को मोह लिया। एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। तीन घटें से अधिक समय तक चले कार्यक्रम में वक्ताओं ने सभी को होली पर्व की बधाई दी और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में आधुनिकता को अपनाने के साथ ही युवाओं को संस्कारों को भी अपनाना होगा। पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शिव मंदिर प्रांगण में मनाया गया। मंदिर में चल रही श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन वैदिक यज्ञ के साथ संयोजक आचार्य विवेक उपाध्याय ने नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर एक दूसरे को चंदन लगाकर होली की बधाई दी। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल गोयल, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के प्रवक्ता रामदेव भारद्वाज ने कहा कि होली प्रेम एवं भाईचारे का त्योहार है। योगेश धनौतिया, भूदेव प्रसाद शर्मा, दीपक भारद्वाज, राजपाल शर्मा, कमल कांत शर्मा, मोहरसिंह शर्मा, ऋषि राज रावत, दीपक ब्रजवासी, मदनलाल शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, प्रवेश, दीपक यादव आदि थे। अपना घर आश्रम कोकिलावन में होनी मिलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें शनिदेव महंत प्रेमदास महाराज, जानकीदास महाराज ने विचार व्यक्त किए।













Related Items
रंग बरसे' फिर से - 4 दशक बाद भी होली के रंग को और गाढ़ा करता है यह आइकॉनिक सॉन्ग
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
भाई दूज 2025: पवित्र स्नेह का उत्सव, जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि