BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पहले दिल्ली में गैंगरेप, फिर मुस्लिम बनाकर किया निकाह और अब...

पहले दिल्ली में गैंगरेप, फिर मुस्लिम बनाकर किया निकाह और अब...झांसी । लाख प्रयासों के बाद भी योगी शासन में महिलाओं और लड़कियों की आबरु सुरक्षित नहीं रह पा रही है। एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दबंगों ने एक किशोरी का तमंचे के बल पर पहले अपहरण किया। इसके बाद दिल्ली ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। यह घटना है बुन्देलखण्ड के झांसी जनपद की। जहां पीड़िता ने झांसी एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। किशोरी का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उसे जबरन मुस्लिम बनाकर उससे निकाह कर लिया। इसके बाद अब शिकायत करने पर धमका रहा है।

एसएसपी कार्यालय पहुंची यह 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है। किशोरी का कहना है कि वह जनपद के थाना समथर क्षेत्र के ग्राम कहूरा की रहने वाली है। 6 मई को वह सुबह मोंठ बैंक में अपनी स्कोलरशिप लेने गई हुई थी। जहां गांव के रहने वाले मौसम खां अपने मौसी के लड़के मुस्ताक के साथ बैंक पहुंचा। जहां उन्होंने बैंक के अंदर से निकलकर उससे कहा कि आज शनिवार होने के कारण बैंक से रुपए नहीं निकलेंगें। वह वापस गांव जा रहे हैं वह भी चले। इस पर किशोरी तैयार हो गई और गांव के लिये निकल गए। दोनों उसे गांव न ले जाकर पूंछ ले गये। जब किशोरी ने इसका विरोध करने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचे के बल पर शोर मचाने से मना कर दिया। इसके बाद उसे वे दिल्ली ले गये। जहां अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होने किशोर से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गरौठा लाया गया। जहां जबरन उसे मुस्लिम बनाकर उससे निकाह किया गया। यहीं नहीं किशोरी को उन लोगों ने जबरन मांस भी खिलाया।

इधर किशोरी के पिता ने समथर थाने में शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस उसे गरौठा से मुक्त करा लाई। किशोरी इतनी भयभीत हो गई कि किसी प्रकार जब उसने आप बीती सुनाई तो परिजन इसकी शिकायत थाने की पुलिस के पास पहुंची जहां पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया। परेशान किशोरी अपने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने न्याय की गुहार लगाई है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More