देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक युवक ने कहासुनी होने पर पड़ोसी को चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नारायण सोनी निवासी शिवशक्ति कालोनी ने मामला दर्ज कराया कि उसका भाई राजकुमार विश्वकर्मा कालोनी में रहता है। उसके पड़ोस में रहने वाला मनीष कुमावत आए दिन शराब पीकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है। रविवार को मनीष कुमावत, बाबूलाल, पुष्पा देवी मकान के अंदर आ गए और मनीष ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद राजकुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार
अरुणाचल में दूसरा सबसे बड़ा बांध बनाने की योजना, बाढ़ को कम करने के साथ ही पड़ोसी देशों को होगा लाभ