देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नूंह । जिले के पुन्हाना उपमंडल के तुसैनी गांव के दलित युवती ने गांव के ही कुछ लोगों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने इस बारे में कोई कार्यवाही नहीं की।
पीडित ने अदालत की शरण ली जिसमें उसने एक याचिका पंजाब एंवम हरियाणा हाई कोर्ट में दायर की। जिसमें उसे इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। इसके बाद पीडित ने 24 मई को अपना मेडिकल परीक्षण कराने और धारा 164 सीआरपीसी के अर्न्तगत अपना बयान दर्ज कराने बारे मोबााईल कोर्ट पिनगवां में अपनी दरखास्त पेश की। मजिस्ट्रेट ने 26 मई को थाना प्रबंधक पुन्हाना को उचित कार्यवाही के लिए आदेश दिया। जिस पर पुन्हाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में तुसैनी गांव निवासी बाबूराम पुत्र चेतराम ने बताया कि 15 अप्रैल को वो अपने रिश्तेदार पप्पू निवासी बेला पलवल के वहां राजमिस्त्री का काम करने के लिए गया था। 9 मई को जब वो वापिस अपने गांव आया तो उसकी पत्नि ने बताया की पडौस में रहने वाले सुनील पुत्र हरिकिशन, सुनील पुत्र प्रभू, आलम पुत्र अब्दुल गनी, हाजर पुत्र महमूद, जफरू पुत्र इमामूद्दीन ने उसकर पत्नि व छोटे बच्चों को घर में कैद कर उसकी लडकी के साथ बारी बारी से बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी मोबाईल से विडियो भी बनाई , घर में रखी दो किलो चांदी व अन्य जेवर हडप लिए साथ ही शिकायत करने पर विडियो को नेट पर डालने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
युवती काे कुचलने का प्रयास - एसआईटी ने महाराष्ट्र के शीर्ष नौकरशाह के बेटे, दो अन्य को गिरफ्तार किया
हरीश रावत की कथनी और करनी में बड़ा फर्क, 2012 में नहीं बनने दिया था दलित सीएम : अनिल बलूनी
समाजसेवी संस्थाएं दलित, अल्पसंख्यक बस्तियों में लगाए वैक्सीनेशन कैंपः अनुनय