BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चर्चित डांसर प्रीति की संदिग्ध मौत, साथी ने भी दम तोड़ा

चर्चित डांसर प्रीति की संदिग्ध मौत, साथी ने भी दम तोड़ाझज्जर । हरियाणा की सुर्खियों में आई डांसर प्रीति पांचाल की संदेहास्पद स्थितयों में मौत हो गई। प्रीति के एक साथी ने पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। प्रीति जींद जेल में हुए कार्यक्रम से चर्चित हो गई थी। इस हादसे में घायल तीसरा साथी अभी गंभीर हालत में है। 

पुलिस एक तरफ घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई कर रही है। वहीं कलाकार की मौत से सहमे परिजन प्रीति की हत्या होने का शक जाहिर कर रहे हैं। 

वीरवार रात के समय प्रीति झज्जर में आयोजित एक भजन कार्यक्रम से अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहादुरगढ़ स्थित अपने घर लौट रही थी। कबलाना गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर एक सवारी जीप से हो गई। इस घटना में प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल प्रीति के एक साथी पवन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बिजली विभाग में कार्यरत्त पवन कलाकार प्रीति के पड़ोस में रहता था और रात के समय उसे लेने के लिए झज्जर गया था। वहीं इस हादसे में नया गांव निवासी मनोज को भी चोटें आई हैं। 

प्रति के परिजनों का कहना है कि प्रीति के गले और पवन के पेट में गहरे चोट के निशान थे। जिन्हे देख कर लगता है कि दोनों की हत्या हुई है। उनका कहना है कि प्रीति को गाड़ी चालक ने टक्कर उसकी हत्या करने के इरादे से ही मारी है। इसलिए उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। 

झज्जर थाने के एडिशनल एस एच ओ अमित कुमार ने बताया कि घायल मनोज के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए है। अब यह घटना महज एक हादसा है या फिर कलाकर प्रीति और उसके साथी की मौत के पीछे कोई षडयंत्र रचा गया है। इसका खुलासा तो गाड़ी चालक की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। 

बता दें कि प्रीति जींद की जेल में हुए डांस के बाद सुर्खियों में आई थीं। वह 6 बहनों में सबसे छोटी थीं और कार्यक्रमों में स्टेज शो करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थीं। प्रीति का परिवार बहादुरगढ़ के लाईनपार क्षेत्र में एक छोटे से मकान में रहता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More