BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बिहार में संदिग्ध परिस्थिति में 2 की मृत्यु, 1 गंभीर, ग्रामीणों ने कहा, शराब पीने से हुई मौत

भभुआ। बिहार के कैमूर जिले में कथित रूप से शराब पीने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि अन्य एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कुडासन गांव में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तीन-चार लोगों ने गुरुवार को शराब पी और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की मौत हो गई।

भभुआ नगर थाना प्रभारी रामानंद मंडल ने शनिवार को बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान लाल मोहर बिंद और रामकेसरी कहार के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र कहार का इलाज फिलहाल चल रहा है।

भभुआ की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुनीता कुमारी ने कहा कि मृतकों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में वह कुछ स्पष्ट रूप से कह पाएंगी। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने बताया है कि शराब पीने से मौत हुई है, लेकिन यह शराब यहीं बनाई गई थी या बाहर से लाई गई थी, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने 2016 से ही राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More