देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बांसवाड़ा । कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने गत रात खांदू कॉलोनी भवानपुरा स्थित घाटोल लेम्प्स व्यवस्थापक के सूने घर को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात तथा पन्द्रह हजार रुपए नकद ले गए।
वारदात के वक्त घाटोल लेम्पस व्यवस्थापक खांदू कॉलोनी भवानपुरा निवासी दिग्विजयसिंह पुत्र प्रहलाद चूंडावत अपने दादा की मौत होने के बाद पूरे परिवार के साथ चार दिन पूर्व अपने गांव अगरपुरा गए थे। मंगलवार को यहां रह रहे इनके भाई ने मुख्यद्वार खुला एवं ताला टूटा देखा तो दिग्विजयसिंह को इसकी जानकारी दी। इस पर वो घर पहुंचे। मुख्यद्वार के दोनों ताले टूटे हुए थे और भीतर आलमारी तथा संदूक टूटा था। आलमारी में रखे करीब 13-14 तोला वजनी सोने के जेवरात तथा पन्द्रह हजार की नकदी थी।
साभार-khaskhabar.com












