देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
उदयपुर । गोगूंदा कस्बे की रहने वाली एक नाबालिग युवती को बाल विवाह नहीं करने और आगे पढ़ने की ईच्छा ने दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर कर दिया है। पीड़िता की मानें तो 18 जून को इस नाबालिग युवती की जबरन शादी करवाई जा रही थी और ऐसे में जब इस बालिका ने शादी करने के लिए मना किया तो उसकी भुआ और पिताजी ने उसे उसके ससुराल में शादी होने तक बंधक बनाकर रखना शुरू कर दिया। लेकिन अब मौका देखकर नाबालिग वहां से भाग निकली और सीधी पहुंच गई उदयपुर न्यायालय, जहां एक महिला अधिवक्ता से मदद की गुहार की। बाद में महिला अधिवक्ता ने युवती को जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश किया और पीड़िता की मदद करने की अपील की। जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त सम्बंधित थाने को सूचित कर पूरे मामले की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। वहीं तब तक के लिए युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
MATHURA : अन्नदाता ’सम्मान’ निधि के लिए खा रहा ’ठोकर’
परिष्कार कॉलेज में पढ़ने वाला युवक निकला लुटेरा, दो साथी पकड़े, बाकी फरार
कॉलेज में पढ़ने वाली विवाहित लड़कियों को 45 दिनों तक मातृत्व अवकाश